ढीमरखेड़ा पुलिस ने ज्वेलरी दुकान में भीड़ का फायदा उठाकर सोने के जेवर चोरी करने वाली 03 महिलाएं गिरफ्तार चोरी किए गए करीब ₹1.52 लाख कीमत के सोने के जेवर बरामद

ढीमरखेड़ा पुलिस ने ज्वेलरी दुकान में भीड़ का फायदा उठाकर सोने के जेवर चोरी करने वाली 03 महिलाएं गिरफ्तार,

चोरी किए गए करीब ₹1.52 लाख कीमत के सोने के जेवर बरामद,

ढीमरखेड़ा पुलिस ने ज्वेलरी दुकान में भीड़ का फायदा उठाकर सोने के जेवर चोरी करने वाली 03 महिलाएं गिरफ्तार चोरी किए गए करीब ₹1.52 लाख कीमत के सोने के जेवर बरामद

 मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़कटनी। दिनांक, 2 सितंबर 2026,पुलिस अधीक्षक  अभिनय विश्वकर्मा,द्वारा जिले में चोरी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने एवं चोरी के प्रकरणों में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया है। उक्त निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य एवं एसडीओपी आकांक्षा चतुर्वेदी के निर्देशन तथा थाना प्रभारी ढीमरखेड़ा निरीक्षक महिमा रघुवंशी के नेतृत्व में ढीमरखेड़ा पुलिस टीम द्वारा ज्वेलरी दुकान में चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए 03 महिला आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए सोने के जेवर बरामद किए गए हैं।

प्रार्थी अमित प्रसाद सोनी पिता स्व. राजेन्द्र प्रसाद सोनी, उम्र 40 वर्ष, निवासी ग्राम सिलौड़ी, थाना ढीमरखेड़ा द्वारा थाना उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 01.09.2026 को वह ग्राम सिलौड़ी स्थित अपनी ज्वेलरी दुकान पर ग्राहकों को सोने के जेवर दिखा रहा था। दुकान पर काफी भीड़-भाड़ थी। इसी दौरान तीन महिलाएं दुकान पर आईं और जेवर देखने लगीं। भीड़ का फायदा उठाकर उक्त महिलाओं द्वारा करीब ₹1,52,000 कीमत के सोने के जेवर चोरी कर लिए गए।

प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना ढीमरखेड़ा में अज्ञात महिलाओं के विरुद्ध अपराध क्रमांक 499/26, धारा 303(3), 5 बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

*पुलिस की कार्रवाई* - विवेचना के दौरान संदेह के आधार पर पुलिस द्वारा—1.सुमन उर्फ रोशनी पति सुरेन्द्र सिलावट, उम्र 40 वर्ष, निवासी कुमड़ाखेड़ा, थाना गोटेगांव, 2.लक्ष्मी उर्फ नेहा पति हाकम चौधरी, उम्र 50 वर्ष, निवासी साकल रोड, 02 नं. गली, थाना कोतवाली नरसिंहपुर 3.तरूणा उर्फ तनू पिता पहलाद चौधरी, उम्र 27 वर्ष, निवासी कुमड़ाखेड़ा, थाना गोटेगांव को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान तीनों महिलाओं द्वारा अपराध करना स्वीकार किया गया। पुलिस द्वारा तीनों आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए सोने के जेवर बरामद कर लिए गए हैं।

पुलिस टीम की विशेष भूमिका

 थाना प्रभारी निरीक्षक महिमा रघुवंशी, उनि अनिल पांडे,अतुल शर्मा,धर्मवीर सिंह,रामसेवक विश्वकर्मा एवं,शिवानी पटेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

ढीमरखेड़ा पुलिस ने ज्वेलरी दुकान में भीड़ का फायदा उठाकर सोने के जेवर चोरी करने वाली 03 महिलाएं गिरफ्तार चोरी किए गए करीब ₹1.52 लाख कीमत के सोने के जेवर बरामद


Post a Comment (0)
Previous Post Next Post