कटनी,कर्मचारियों की पांच सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन महंगाई भत्ता बढ़ाने से लेकर CPCT और ई-अटेंडेंस समाप्त करने की उठी मांग
मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़कटनी। तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ जिला शाखा कटनी के अध्यक्ष अवधेश दाहिया के नेतृत्व में कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर मंगलवार को कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर मुख्यमंत्री एवं मुख्य सचिव मध्यप्रदेश शासन के नाम ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन प्रांतीय अध्यक्ष के आह्वान पर राजधानी भोपाल सहित प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर एक साथ प्रस्तुत किया गया।ज्ञापन के माध्यम से कर्मचारियों ने 1 जनवरी 2026 से 2 प्रतिशत महंगाई भत्ता एवं महंगाई राहत प्रदान करने, नव नियुक्त कर्मचारियों पर लागू 70, 80 एवं 90 प्रतिशत वेतन भुगतान की व्यवस्था समाप्त करने, अनुकंपा नियुक्ति एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की पदोन्नति में CPCT की बाध्यता समाप्त करने, कैशलेस स्वास्थ्य बीमा योजना के आदेश शीघ्र जारी करने तथा ई-अटेंडेंस प्रणाली पूर्णतः समाप्त करने की मांग उठाई।संघ ने कहा कि वर्तमान व्यवस्थाओं के कारण कर्मचारियों को आर्थिक एवं पारिवारिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कर्मचारियों ने शासन से मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेकर राहत प्रदान करने की अपील की।ज्ञापन सौंपने के दौरान सरमन तिवारी, राकेश दुबे, एनपी दुबे, सुनील मिश्रा, गणेश आरख, दीप्ति सिंह, सपना गुप्ता, संजू महतो, अलका दहिया, नम्रता चौबे, पंकज दीपंकर, प्रिया गुप्ता, विनोद भसीन, पारस नामदेव, आदिल खान, डॉ. बलराम दाहिया, मनीष त्रिपाठी, अश्वनी पांडे, आयुष तिवारी, ओम दुबे, वर्षा जैन, सीमा सिंह, आशा कोरी, सरिता कुशवाहा, राजू बर्मन, दीपक सोनी, प्रीति श्रीवास्तव, शरद सोनी सहित बड़ी संख्या में अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

