महापौर श्रीमती सूरी ने ली लोक निर्माण विभाग की विस्तृत समीक्षा बैठक विकास कार्यों में देरी बर्दाश्त नहीं, एक सप्ताह में अप्रारंभ कार्य शुरू कराने के दिए निर्देश निर्धारित समयावधि में

महापौर श्रीमती सूरी ने ली लोक निर्माण विभाग की विस्तृत समीक्षा बैठक विकास कार्यों में देरी बर्दाश्त नहीं, एक सप्ताह में अप्रारंभ कार्य शुरू कराने के दिए निर्देश निर्धारित समयावधि में गुणवत्ता के साथ पूर्ण हों सभी विकास कार्य वार्डवार विकास कार्यों की प्रगति की जानकारी लेकर अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

महापौर श्रीमती सूरी ने ली लोक निर्माण विभाग की विस्तृत समीक्षा बैठक विकास कार्यों में देरी बर्दाश्त नहीं, एक सप्ताह में अप्रारंभ कार्य शुरू कराने के दिए निर्देश निर्धारित समयावधि में

 मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़कटनी(20 अगस्त)-नगर के विभिन्न क्षेत्रों में चल रहे विकास एवं निर्माण कार्यों को गति देने तथा नागरिकों को समय पर बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी ने गुरुवार को निगम के लोक निर्माण विभाग की विस्तृत समीक्षा बैठक ली। बैठक में नगर में संचालित विभिन्न विकास कार्यों की वर्तमान स्थिति, प्रगति एवं कार्य पूर्ण होने की स्थिति की विस्तारपूर्वक समीक्षा करते हुए महापौर ने अधिकारियों से प्रत्येक कार्य की जानकारी लेते हुए कार्यों में आ रही बाधाओं तथा उनकी प्रगति के संबंध में आवश्यक जानकारी प्राप्त कर दिशा-निर्देश दिए।

भूमि पूजन के बाद प्रारंभ हुए विकास कार्यों की प्रगति की ली जानकारी

महापौर ने नगर के विभिन्न क्षेत्रों एवं वार्डों में जिन विकास कार्यों का भूमि पूजन किया जा चुका है, उनकी स्थिति की समीक्षा करते हुए जानकारी ली कि कितने कार्य प्रारंभ हो चुके हैं, कितने कार्य प्रगतिरत हैं तथा कितने कार्य पूर्ण हो चुके हैं। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि जिन विकास कार्यों का भूमि पूजन हो चुका है, लेकिन अभी तक कार्य प्रारंभ नहीं हुआ है, उन्हें किसी भी स्थिति में लंबित न रखा जाए। ऐसे सभी कार्यों को एक सप्ताह के भीतर प्रारंभ कराने के निर्देश अधिकारियों को दिए गए। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में अनावश्यक विलंब से नागरिकों को असुविधा होती है, इसलिए कार्य प्रारंभ करने से संबंधित सभी आवश्यक प्रक्रियाएं शीघ्र पूर्ण की जाएं।

चल रहे निर्माण कार्यों की भी हुई विस्तृत समीक्षा

बैठक में नगर के विभिन्न क्षेत्रों में वर्तमान में चल रहे एवं निर्माणाधीन बड़े विकास कार्यों की भी समीक्षा की गई। महापौर ने कार्यवार प्रगति की जानकारी लेते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक निर्माण कार्य की नियमित निगरानी की जाए तथा कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने कहा कि विकास कार्य केवल निर्धारित समय में पूर्ण होना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनका गुणवत्तापूर्ण होना भी आवश्यक है।

सेल्फी प्वाइंट के कार्यों को प्राथमिकता से कराएं पूर्ण

महापौर ने नगर में बरगवां स्थित सेल्फी प्वाइंट संबंधित विकास कार्य की जानकारी लेते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि सेल्फी प्वाइंट डेवलपमेंट के कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण कराया जाए, ताकि नगर में आकर्षक एवं आधुनिक सार्वजनिक स्थलों का विकास हो सके। उन्होंने कहा कि ऐसे स्थलों के निर्माण के साथ-साथ उनकी सुंदरता, आकर्षक डिजाइन एवं आसपास की व्यवस्थाओं का भी विशेष ध्यान रखा जाए, जिससे नागरिकों के लिए यह आकर्षण का केंद्र बन सकें।

मुख्य मार्गों के विकास के प्रस्ताव पूर्व से तैयार करने के निर्देश

महापौर ने नगर के प्रमुख एवं मुख्य मार्गों से संबंधित विकास कार्यों के प्रस्ताव पूर्व से तैयार रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बारिश के बाद जैसे ही निर्माण कार्य प्रारंभ करने के लिए अनुकूल परिस्थितियां बनें, उस समय प्रस्ताव एवं आवश्यक प्रक्रियाओं के कारण कार्यों में देरी न हो। इसके लिए संबंधित अधिकारी अभी से आवश्यक सर्वे, प्रस्ताव एवं अन्य प्रक्रियाएं पूर्ण कर तैयारियां सुनिश्चित करें, ताकि बारिश उपरांत मुख्य मार्गों के विकास एवं सुधार कार्य तत्काल प्रारंभ किए जा सकें।

डिवाइडर एवं चौराहों के सौंदर्यीकरण पर भी विशेष जोर

बैठक में नगर के प्रमुख डिवाइडरों एवं चौराहों के सौंदर्यीकरण को लेकर भी चर्चा की गई। महापौर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शहर के प्रमुख मार्गों एवं चौराहों को व्यवस्थित एवं आकर्षक बनाने के लिए सौंदर्यीकरण कार्ययोजना अनुसार डिवाइडरों, चौराहों एवं प्रमुख स्थानों पर हरियाली, आकर्षक संरचनाओं एवं आवश्यक सुविधाओं के माध्यम से नगर की सुंदरता बढ़ाने की दिशा में कार्य किया जाए। उन्होंने कहा कि शहर का सौंदर्यीकरण नागरिकों की सुविधा के साथ-साथ नगर की बेहतर पहचान स्थापित करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

निर्धारित समयावधि में पूर्ण हों सभी कार्य

महापौर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी विकास एवं निर्माण कार्यों को निर्धारित समयावधि का ध्यान रखते हुए पूर्ण कराया जाए। उन्होंने कहा कि जिन कार्यों की प्रगति अपेक्षाकृत धीमी है, उनमें आवश्यक समन्वय स्थापित कर गति लाई जाए। साथ ही निर्माण कार्यों में उपयोग होने वाली सामग्री एवं निर्माण की गुणवत्ता की लगातार जांच सुनिश्चित की जाए।

नागरिकों को समय पर मिले विकास कार्यों का लाभ

महापौर श्रीमति सूरी ने बैठक में कहा कि नगर में कराए जा रहे विकास कार्य सीधे तौर पर नागरिकों की सुविधाओं और शहर के विकास से जुड़े हैं। इसलिए प्रत्येक कार्य को प्राथमिकता के साथ समय सीमा में पूर्ण कराया जाना आवश्यक है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि कार्यों की प्रगति की नियमित समीक्षा करते हुए जहां भी कोई समस्या सामने आए, उसका तत्काल निराकरण किया जाए, ताकि नागरिकों को विकास कार्यों का लाभ समय पर मिल सके।बैठक के दौरान सहायक यंत्री श्री सुनील सिंह सहित सभी क्षेत्रीय उपयांत्रियों तथा लिपिको की मौजूदगी रही।

महापौर श्रीमती सूरी ने ली लोक निर्माण विभाग की विस्तृत समीक्षा बैठक विकास कार्यों में देरी बर्दाश्त नहीं, एक सप्ताह में अप्रारंभ कार्य शुरू कराने के दिए निर्देश निर्धारित समयावधि में



Post a Comment (0)
Previous Post Next Post