शिकायत से समाधान तक : जनसुनवाई में बढ़ रहा आमजन का विश्वास जनसुनवाई में पुलिस अधिकारियों ने प्रत्येक आवेदक की समस्याएं सुनकर संबंधित अधिकारियों को दिए त्वरित एवं प्रभावी निराकरण के निर्देश
मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़ कटनी, दिनांक 18 अगस्त 2026मध्य प्रदेश शासन के निर्देशानुसार आमजन की शिकायतों के त्वरित निराकरण एवं समस्याओं के प्रभावी समाधान के उद्देश्य से प्रत्येक मंगलवार को आयोजित होने वाली जनसुनवाई के क्रम में दिनांक 18.08.2026 को पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जनसुनवाई आयोजित की गई।जनसुनवाई के दौरान पुलिस अधीक्षकअभिनय विश्वकर्मा ने आमजन की समस्याओं को गंभीरता से सुना तथा उनके त्वरित एवं प्रभावी निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कई प्रकरणों में अधिकारियों को मौके पर ही निर्देशित किया गया, वहीं कुछ मामलों में दूरभाष के माध्यम से भी आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश प्रदान किए गए।जनसुनवाई में प्राप्त आवेदनों में प्रमुख रूप से पारिवारिक विवाद, पड़ोस संबंधी विवाद, दस्तावेजों का दुरुपयोग कर ऋण लेने से संबंधित धोखाधड़ी, पैसों के लेन-देन के विवाद, मकान एवं दुकान पर अवैध कब्जे की शिकायतें, महिला द्वारा ब्लैकमेलिंग, वित्तीय धोखाधड़ी, सुनवाई नहीं होने की शिकायतें, प्लॉट एवं भूमि संबंधी विवाद, महिला अपराध तथा अन्य पुलिस संबंधी प्रकरण शामिल रहे।पुलिस अधिकारियों द्वारा प्रत्येक आवेदक की समस्याओं एवं व्यथा को गंभीरतापूर्वक सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को शीघ्र एवं प्रभावी कार्रवाई कर समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

