प्राचार्य एम. किंडो के जन्मदिन पर किया गया पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़कटनी। शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय माधव नगर कटनी में प्राचार्य श्री एम. किंडो के जन्मदिन के अवसर पर ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के अंतर्गत पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के साथ प्रकृति का संतुलन बनाए रखने और विद्यार्थियों व समाज को अधिक से अधिक पौधे लगाने के लिए प्रेरित करना रहा।इस अवसर पर विद्यालय परिसर में नाशपाती, नींबू, अमरूद सहित विभिन्न फलदार पौधों का रोपण किया गया। पौधारोपण कार्यक्रम में जिला शिक्षा अधिकारी श्री सच्चिदानंद पांडेय, सहायक संचालक श्री राजेश अग्रहरि, प्राचार्य श्री आलोक पाठक सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।कार्यक्रम में संध्या बेन, शैलबाला मैथ्यूज, रामसिंह बागरी, रमेश सिंह, समिधा त्रिपाठी, रामवती तुड़हा, डॉ. परवीन खान, वर्षा गौतम, रूबी भोजक, सपना मिश्रा, नेहा अग्रवाल, राजीव रंजन, विक्रम, असीम, आभा गौतम, नेहा सोनी, रानी बरकड़े, शैलेंद्र पटेल, उमेश, विजय कर, विनीत, विवेक तिवारी, पदम पटेल, अनूप पांडेय, पूर्णेश उइके, रोहित, प्रदीप, अमर, रामेश्वर, विजय सहित अन्य शिक्षक-कर्मचारियों ने सहभागिता का इस दौरान प्राचार्य श्री एम. किंडो को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए फूलमाला, पुष्पगुच्छ, शाल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने पौधों के संरक्षण एवं संवर्धन का संकल्प लिया। आयोजन के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने का प्रभावी संदेश दिया गया।

