कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला करने वाले आरोपी को ,बड़वारा पुलिस ने चंद घंटो में गिरफ्तार कर भेजा जेल
मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़ कटनी/ दिनांक 01.08.2026 को फरियादिया रिपोर्ट लेख कराई कि कल दिनांक 31/07/26 को रात को इसके चाचा ससुर वृंदावन पटेल शराब के नशे मे इसके पति छगन पटेल को माँ बहिन की गंदी गंदी गालियां दे रहा था और कह रहा था। कि तुझे कुल्हाडी से काट डालूंगा जान से मार दूंगा। तब गांव के सरपंच वृंदावन पटेल और रामकुमार पटेल ने आकर समझाये थे तब झगडा शांत हो गया था। फिर आज दिनांक 01/08/26 के सुबह करीब 06/00 बजे की बात है मेरे पति छगन पटेल नदी तरफ से घर वापस आ रहे थे जैसे ही मेरे पति घर के गेट सामने पहुंचे है। तभी मेरे चाचा ससुर वृंदावन पटेल हाथ मे कुल्हाडी लेकर आया और बोला की आज तेरी गर्दन काट दूंगा और जान से मारने की नियत से कुल्हाडी से मेरे पति छगन पटेल को पीछे से गर्दन मे मारा था तब मेरे पति झुक गये और कुल्हाडी उनके बांये तरफ चेहरे मे आँख के पास लगी जो कटकर काफी खून बहने लगा तब मैं दौडकर चिल्लायी और अपनी साड़ी से पति के घाव मे खून रोकने के लिये साड़ी से बांधी हूँ। फरियादिया की रिपोर्ट पर अपराध धारा सदर 296(b),109(1) BNS पंजीबद्ध किया जाकर विवेचना की गई ।पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के द्वारा आरोपी को पकड़ने हेतु निर्देशित किया गया था,जिसके पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य एवं डीएसपी मुख्यालय रत्नेश मिश्रा के मार्गदर्शन में मामला गंभीर प्रकृति का होने से आरोपी की गिरफ्तारी हेतु थाना प्रभारी बड़़वारा उनि केके पटेल द्वारा विशेष टीम का गठन किया गया । टीम की लगन एवं मेहनत से आरोपी को महज चंद घंटो के अंदर गिरफ्तार कर लिया गया गिरफ्तार शुदा आरोपी वृन्दावन पटेल पिता कालू राम पटेल उम्र 66 साल निवासी कुम्हरवारा थाना बड़वारा जिला कटनी को गिरफ्तार किया जाकर माननीय न्यायालय पेश किया जाकर जेल भेजा गया ।
पुलिस की कार्यवाही में विशेष भूमिका
थाना प्रभारी उनि केके पटेल, उनि प्रदीप कुमार जाटव, सउनि रामनाथ साकेत,नितेश, डोंगरे,बृजलाल प्रजापति एवं शिवप्रकाश तिवारी की विशेष भूमिका रही ।

