महापौर श्रीमती सूरी ने किया कटाये घाट का निरीक्षण चालीहा पर्व को दृष्टिगत रखते हुए श्रद्धालुओं की सुविधा और स्वच्छता को लेकर दिए आवश्यक निर्देश नदी-घाटों को स्वच्छ एवं प्रदूषणमुक्त रखने नागरिकों से सहयोग की अपील

 मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़कटनी(20 अगस्त)-चालीहा पर्व के अवसर पर श्रद्धालुओं की सुविधा एवं घाटों पर बेहतर व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के उद्देश्य से बुधवार को महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी ने कटाये घाट का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने घाट परिसर सहित आसपास के क्षेत्रों का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को पर्व के दौरान आवश्यक व्यवस्थाएं चाक-चौबंद रखने के निर्देश दिए।महापौर श्रीमती सूरी ने कहा कि चालीहा पर्व आस्था और श्रद्धा से जुड़ा महत्वपूर्ण पर्व है। पर्व के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के घाट पर पहुंचने की संभावना को देखते हुए घाट परिसर में नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने, कचरे का तत्काल उठाव कराने तथा पूरे क्षेत्र को स्वच्छ एवं व्यवस्थित रखने के निर्देश दिए। साथ ही प्रकाश व्यवस्था की जांच कर आवश्यकतानुसार अतिरिक्त प्रकाश की व्यवस्था करने के लिए भी कहा, जिससे पर्व के दौरान श्रद्धालुओं को सुरक्षित एवं सुगम वातावरण मिल सके।

नदियां जीवनदायिनी, स्वच्छ रखना हम सभी की जिम्मेदारी

निरीक्षण के दौरान महापौर श्रीमती सूरी ने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि नदियां हमारे लिए जीवनदायिनी हैं। इन्हें स्वच्छ एवं प्रदूषणमुक्त रखना केवल नगर निगम की नहीं, बल्कि हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने नागरिकों से आग्रह किया कि घाट एवं नदी में किसी भी प्रकार का कचरा न डालें तथा स्वच्छता बनाए रखने में नगर निगम का सहयोग करें।उन्होंने कहा कि पर्व-त्योहार हमारी आस्था और संस्कृति का अभिन्न हिस्सा हैं, इसलिए धार्मिक स्थलों एवं घाटों की स्वच्छता बनाए रखना हमारी सामाजिक जिम्मेदारी भी है। नगर निगम द्वारा पर्व को लेकर आवश्यक व्यवस्थाओं की लगातार निगरानी की जाएगी।निरीक्षण के दौरान एमआईसी सदस्य सर्वश्री सुभाष साहू, डॉ. रमेश सोनी, जयनारायण निषाद, सुमन राजू माखीजा, पार्षद श्रीमती वंदना राजकिशोर यादव, पूर्व पार्षद राजकुमार माखीजा सहित नगर निगम के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

महापौर श्रीमती सूरी ने किया कटाये घाट का निरीक्षण चालीहा पर्व को दृष्टिगत रखते हुए श्रद्धालुओं की सुविधा और स्वच्छता को लेकर दिए आवश्यक निर्देश नदी-घाटों को स्वच्छ एवं प्रदूषणमुक्त रखने नागरिकों से सहयोग की अपील

Post a Comment (0)
Previous Post Next Post