आत्मीय मुलाकात में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर हुई सार्थक चर्चा
मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़कटनी। जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक विश्वकर्मा ने नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. अभिजीत बिश्नोई से आत्मीय एवं स्नेहपूर्ण मुलाकात की। इस दौरान दोनों के बीच विभिन्न सामाजिक एवं स्वास्थ्य संबंधी विषयों पर सौहार्दपूर्ण चर्चा हुई।मुलाकात के दौरान जिले में बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता, विशेषकर नेत्र रोगों के प्रति जागरूकता एवं जरूरतमंद मरीजों को गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध कराने जैसे विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक विश्वकर्मा ने डॉ. बिश्नोई के चिकित्सा क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।वहीं डॉ. अभिजीत बिश्नोई ने भी आत्मीय मुलाकात के लिए जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक विश्वकर्मा का आभार व्यक्त किया। मुलाकात का माहौल बेहद आत्मीय और सौहार्दपूर्ण रहा।

