ऑपरेशन मुस्कान के तहत थाना स्लीमनाबाद पुलिस को गुमशुदा नाबालिक बालिका को दस्तयाब करने मे मिली,सफलता
मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़ कटनी/पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा,द्वारा नाबालिग बालक/बालिकाओं एवं महिलाओ की गुमशुदगी के मामलों की सूचना प्राप्त होने पर त्वरित कार्यवाही करते हुए दस्तयाबी किए जाने हेतु निर्देशित किया गया है जिसके पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस आकांक्षा चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी स्लीमनाबाद निरीक्षक सुदेश कुमार के नेतृत्व में स्लीमनाबाद पुलिस कटनी द्वारा गुमशुदा बालिका को दस्तेयाब करने मे सफलता प्राप्त की है। दिनांक 04.08.2026 को प्रार्थी रिपोर्ट लेख कराया कि उसकी नाबालिक लड़की घर से बिना बताए कहीं चली गई है जिसकी आस पास एवं रिश्तेदारी मे तलाश किया कहीं पर भी पता न चलने पर थाना स्लीमनाबाद कटनी मे
अप.क्र. 503/26 धारा 137(2) BNS
का कायम कर विवेचना में लिया गया विवेचना दौरान गुमशुदा नाबालिक बालिका की तलाश संभावित स्थानों मे की गई जो विश्वसनीय सूत्रों से जानकारी प्राप्त कर गुमशुदा बालिका को सकुशल दस्तयाब किया गया जिससे पूछताछ करने पर उसके साथ कोई अप्रिय घटना घटित होना नही बताई दस्तेयाबी उपरांत गुमशुदा को उसके माता पिता के सुपुर्द किया गया।
पुलिस कार्यवाही में विशेष भूमिकाः-
थाना प्रभारी स्लीमनाबाद निरीक्षक सुदेश कुमार, उनि. सिद्धार्थ राय, सउनि. मानकी धुर्वे,अचल कुमार,नेहा शर्मा, साइबर सेल से आर सत्येंद्र सिंह की अहम भूमिका रही।

