कटनी शिकागो पब्लिक विद्यालय में मनाया गया राष्ट्रीय वैज्ञानिक दृष्टिकोण दिवस

कटनी शिकागो पब्लिक विद्यालय में मनाया गया राष्ट्रीय वैज्ञानिक दृष्टिकोण दिवस

कटनी शिकागो पब्लिक विद्यालय में मनाया गया राष्ट्रीय वैज्ञानिक दृष्टिकोण दिवस

 मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़कटनी, 20 अगस्त 2026: शिकागो पब्लिक विद्यालय में 20 अगस्त को राष्ट्रीय वैज्ञानिक दृष्टिकोण दिवस उत्साह एवं जागरूकता के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच, तर्कशीलता, जिज्ञासा तथा प्रमाण के आधार पर विचार करने की प्रवृत्ति विकसित करना रहा।कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को विज्ञान को केवल पाठ्यपुस्तकों तक सीमित न रखते हुए दैनिक जीवन से जोड़ने के लिए विभिन्न गतिविधियाँ कराई गईं। विद्यार्थियों ने सरल एवं रोचक वैज्ञानिक प्रयोग, वैज्ञानिक कहानियाँ, विज्ञान आधारित गीत एवं नारे तथा अंधविश्वास पर संवाद जैसी गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया।विद्यार्थियों को समझाया गया कि किसी भी बात को बिना प्रमाण स्वीकार करने के बजाय प्रश्न पूछना, तथ्यों की जाँच करना और वैज्ञानिक तर्क के आधार पर निष्कर्ष तक पहुँचना एक जागरूक नागरिक की पहचान है। अंधविश्वास एवं भ्रांतियों से दूर रहकर वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाने का संदेश भी दिया गया।विद्यालय परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम ने विद्यार्थियों में विज्ञान के प्रति रुचि और जिज्ञासा को बढ़ाने के साथ-साथ उन्हें “सोचें, पूछें, समझें और प्रमाण के आधार पर विश्वास करें” का महत्वपूर्ण संदेश दिया।

विद्यालय प्रबंधन ने विद्यार्थियों एवं शिक्षकों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि वैज्ञानिक दृष्टिकोण केवल एक दिन का विषय नहीं, बल्कि जीवन जीने की एक सकारात्मक और तर्कपूर्ण पद्धति है। ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों को भविष्य में वैज्ञानिक सोच वाले, जागरूक एवं जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित करते हैं।शिकागो पब्लिक विद्यालय, कटनी ने इस अवसर पर संकल्प लिया कि विद्यालय में विज्ञान, तर्क, जिज्ञासा और नवाचार की संस्कृति को निरंतर बढ़ावा दिया जाएगा।

 मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़ ब्यूरो  कटनी प्रदीप श्रीवास्तव


कटनी शिकागो पब्लिक विद्यालय में मनाया गया राष्ट्रीय वैज्ञानिक दृष्टिकोण दिवस


Post a Comment (0)
Previous Post Next Post