निवार में गूंजा ‘भारत माता की जय’ का जयघोष, निकली भव्य तिरंगा यात्रा जनप्रतिनिधियों,अधिकारियों और विद्यार्थियों ने उत्साह से लिया हिस्सा

मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़ कटनी,निवार। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में ग्राम पंचायत निवार के पहाड़ी निवार क्षेत्र में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। देशभक्ति के रंग में रंगी इस यात्रा में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों,विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। हाथों में तिरंगा लेकर निकले लोगों ने पूरे मार्ग में ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ के जयघोष से वातावरण को देशभक्तिमय बना दिया।तिरंगा यात्रा में मंडल अध्यक्ष बृजनंदन पटेल,नरेश सिंह ठाकुर,जिला उपाध्यक्ष ओबीसी,राकेश यादव, तहसीलदार श्रीचतुर्वेदी, पुलिस चौकी प्रभारीअंजनी मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष रामु साहू, दीनदयाल समिति अध्यक्ष कौशल दुबे,मंडल महामंत्री संतोष विश्वकर्मा,  सुरेंद्र पांडे, मीडिया प्रभारी  शक्ति विश्वकर्मा, उपसरपंच मूलचंद चक्रवर्ती,दिनेश सिंह चौहान,आदर्श पांडे राज किरण सिंह,संतोष हल्दकर सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।यात्रा में हाई स्कूल के प्राचार्य एवं शिक्षकगण के साथ बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भी भाग लिया। विद्यार्थियों ने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया। तिरंगा यात्रा के दौरान क्षेत्र में उत्साह और उमंग का माहौल रहा।आयोजन के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने कहा कि तिरंगा केवल राष्ट्रीय ध्वज ही नहीं, बल्कि देश की एकता, अखंडता और गौरव का प्रतीक है। प्रत्येक नागरिक का दायित्व है कि वह राष्ट्रध्वज का सम्मान करते हुए देश की एकता और विकास में अपना योगदान दे।जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अमले, विद्यालय परिवार, छात्र-छात्राओं एवं ग्रामीणों की सहभागिता से भव्य तिरंगा यात्रा का सफलतापूर्वक समापन हुआ।

निवार में गूंजा ‘भारत माता की जय’ का जयघोष, निकली भव्य तिरंगा यात्रा जनप्रतिनिधियों,अधिकारियों और विद्यार्थियों ने उत्साह से लिया हिस्सा

Post a Comment (0)
Previous Post Next Post