सड़क सुरक्षा की दिशा में नगर निगम की पहल, माधवनगर कैंप रोड के स्पीड ब्रेकरों पर लगाए गए रोड स्टड्स रिफ्लेक्टर रात्रिकालीन आवागमन होगा अधिक सुरक्षित, दुर्घटनाओं की आशंका में आएगी कमी

 मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़ कटनी। नगर पालिक निगम कटनी द्वारा शहर में सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से सड़क सुरक्षा संबंधी कार्य निरंतर किए जा रहे हैं। इसी क्रम में निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार के निर्देशानुसार माधवनगर कैंप रोड स्थित स्पीड ब्रेकरों पर रोड स्टड्स (रिफ्लेक्टर) लगाने का कार्य पूर्ण कराया गया।सिटी ट्रांसपोर्ट मैनेजर श्री योगेश पवार ने बताया कि यह रिफ्लेक्टिव रोड स्टड्स रात्रिकालीन एवं कम दृश्यता की स्थिति में वाहन चालकों को स्पीड ब्रेकरों की पूर्व सूचना प्रदान करेंगे, जिससे चालक समय रहते वाहन की गति नियंत्रित कर सकेंगे और दुर्घटनाओं की संभावना में कमी आएगी। सड़क सुरक्षा के इन उपायों से आमजन को सुरक्षित आवागमन की बेहतर सुविधा प्राप्त होगी।उल्लेखनीय है कि नागरिकों की सुरक्षित एवं सुचारू आवागमन व्यवस्था नगर निगम की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए शहर के प्रमुख मार्गों पर आवश्यकतानुसार ऐसे कार्य चरणबद्ध रूप से कराए जा रहे हैं, ताकि यातायात अधिक सुरक्षित, सुगम एवं व्यवस्थित बनाया जा सके।नगर निगम ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे निर्धारित गति सीमा का पालन करें, सड़क संकेतों का सम्मान करें तथा स्पीड ब्रेकरों के समीप विशेष सावधानी बरतें। नागरिकों के सहयोग से ही सुरक्षित यातायात व्यवस्था का उद्देश्य सफल हो सकेगा।

सड़क सुरक्षा की दिशा में नगर निगम की पहल, माधवनगर कैंप रोड के स्पीड ब्रेकरों पर लगाए गए रोड स्टड्स रिफ्लेक्टर रात्रिकालीन आवागमन होगा अधिक सुरक्षित, दुर्घटनाओं की आशंका में आएगी कमी

Post a Comment (0)
Previous Post Next Post