सावन के पावन अवसर पर आदि शक्ति मंदिर में होगा पार्थिव शिवलिंग निर्माण एवं रुद्राभिषेक

सावन के पावन अवसर पर आदि शक्ति मंदिर में होगा पार्थिव शिवलिंग निर्माण एवं रुद्राभिषेक

सावन के पावन अवसर पर आदि शक्ति मंदिर में होगा पार्थिव शिवलिंग निर्माण एवं रुद्राभिषेक

मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़कटनी। सावन माह के पावन अवसर पर श्रीआदि शक्ति मंदिर समिति, माधव नगर कटनी द्वारा आगामी रविवार 16 अगस्त 2026 को प्रातः 9 बजे मंदिर प्रांगण में पार्थिव शिवलिंग निर्माण एवं रुद्राभिषेक का धार्मिक आयोजन किया जा रहा है। विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान शिव की आराधना में शामिल होकर पुण्य लाभ अर्जित करेंगे।श्रीआदि शक्ति मंदिर समिति माधव नगर के अध्यक्ष रमेश मोटवानी, सचिव संतोष शुक्ला एवं कोषाध्यक्ष नगरिया ने धर्मप्रेमी बंधुओं एवं जिलेवासियों से सपरिवार आयोजन में शामिल होने की अपील की है। उन्होंने कहा कि सावन माह भगवान शिव की आराधना का विशेष पर्व है। इस अवसर पर सामूहिक रूप से पार्थिव शिवलिंग निर्माण एवं रुद्राभिषेक का आयोजन भक्तिभाव और श्रद्धा के साथ किया जाएगा।समिति द्वारा पूजन की समस्त सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी। श्रद्धालुओं से अनुरोध किया गया है कि जिन भक्तों के पास बड़ी कॉपर या परात उपलब्ध हो, वे उसे अपने साथ अवश्य लेकर आएं।समिति ने सभी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर भगवान शिव की आराधना एवं रुद्राभिषेक में सहभागी बनने की अपील की है।

आयोजन स्थल: आदि शक्ति मंदिर, माधव नगर, कटनी

दिनांक: रविवार, 16 अगस्त 2026

समय: प्रातः 9 बजे से

पंडित: रमाकांत

जय माता दी। हर-हर महादेव।

सावन के पावन अवसर पर आदि शक्ति मंदिर में होगा पार्थिव शिवलिंग निर्माण एवं रुद्राभिषेक

Post a Comment (0)
Previous Post Next Post