रातों-रात जेसीबी से तोड़ी तालाब की मेड़ और चबूतरा, ग्रामीणों में आक्रोश मझगवां के ग्रामीणों ने एसपी एवं कलेक्टर को,सौंपा शिकायत पत्र, जांच और कार्रवाई की मांग

 मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़कटनी। ग्राम पंचायत मझगवा फाटक अंतर्गत ग्राम मझगवां में शासकीय जमीन पर स्थित तालाब की मेड़ कथित रूप से जेसीबी मशीन से तोड़े जाने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों का आरोप है कि तालाब की मेड़ के साथ गुरैया बाबा महाराज के चबूतरे को भी क्षतिग्रस्त किया गया है। घटना को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। मामले की जांच और दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग को लेकर ग्रामवासियों ने पुलिस अधीक्षक कटनी को शिकायत पत्र सौंपा है।ग्रामीणों द्वारा दिए गए शिकायत पत्र में उल्लेख किया गया है कि 14 फरवरी 2026 को ग्राम मझगवां स्थित शासकीय खसरा भूमि पर बने तालाब की पुरानी मेड़ को जेसीबी मशीन से तोड़ा गया। ग्रामीणों का दावा है कि उक्त तालाब एवं उसकी मेड़ का उपयोग लंबे समय से गांव के लोग और पशु करते आ रहे हैं। ग्रामीणों का यह भी आरोप है कि तालाब के समीप स्थित गुरैया बाबा महाराज के चबूतरे को भी क्षति पहुंचाई गई है।

शासकीय राशि से बनी मेड़ को नुकसान पहुंचाने का आरोप

ग्रामीणों का आरोप है कि तालाब की मेड़ के निर्माण में शासन द्वारा लाखों रुपये खर्च किए गए थे। इसके बावजूद मेड़ को तोड़कर शासकीय भूमि पर कब्जा करने का प्रयास किया गया। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि संबंधित व्यक्ति द्वारा ग्रामीणों को कथित रूप से प्रभाव का हवाला देकर शिकायत करने पर भी कुछ नहीं होने की बात कही जाती है। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है।

विशेष टीम गठित कर जांच की मांग

ग्रामीणों ने पुलिस अधीक्षक से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच के लिए विशेष टीम गठित कर मौके का निरीक्षण कराया जाए। साथ ही तालाब की शासकीय भूमि से कथित अतिक्रमण हटाकर क्षतिग्रस्त मेड़ को पूर्व की स्थिति में बनवाने तथा दोषी पाए जाने वाले व्यक्ति के विरुद्ध नियमानुसार दंडात्मक कार्रवाई की जाए। ग्रामीणों ने शिकायत के साथ मौके के छायाचित्र भी संलग्न किए हैं।

कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन की चेतावनी

ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि मामले में शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो वे सामूहिक रूप से आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। शिकायतकर्ताओं ने कहा कि ग्रामीणों की मांग है कि तालाब एवं शासकीय भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराया जाए और पुरानी मेड़ को पूर्व की भांति तैयार कराया जाए।ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर वास्तविक स्थिति सामने लाने और दोषी पाए जाने वालों पर वैधानिक कार्रवाई करने की मांग की है।

रातों-रात जेसीबी से तोड़ी तालाब की मेड़ और चबूतरा, ग्रामीणों में आक्रोश मझगवां के ग्रामीणों ने एसपी एवं कलेक्टर को,सौंपा शिकायत पत्र, जांच और कार्रवाई की मांग

Post a Comment (0)
Previous Post Next Post