चौकी निवार पुलिस की शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई,
शराब के नशे में वाहन चलाते मिले चालक की मोटरसाइकिल जप्त, कर,प्रकरण न्यायालय में किया पेश,
मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़ कटनी/ दिनांक,31 अगस्त 2026 पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य एवं उप पुलिस अधीक्षक शिवा पाठक के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी माधवनगर शैलेन्द्र सिंह यादव के नेतृत्व में जिले में अपराध एवं सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से शराब पीकर वाहन चलाने वालों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है।
इसी क्रम में दिनांक 30.08.2026 को चौकी निवार, थाना माधवनगर पुलिस द्वारा ग्राम निवार में वाहन चेकिंग के दौरान मोटरसाइकिल क्रमांक MP 21 ZC 1197 के चालक हरकेश कोल पिता राम किशोर कोल, उम्र 31 वर्ष, निवासी निवार, थाना माधवनगर को शराब के नशे में वाहन चलाते हुए पाया गया।
पुलिस द्वारा चालक की ब्रेथ एनालाइजर मशीन से जांच की गई, जिसमें उसके शराब के नशे में होने की पुष्टि हुई। चालक का कृत्य धारा 185 मोटर व्हीकल एक्ट के अंतर्गत पाए जाने पर मौके पर गवाहों के समक्ष मोटरसाइकिल को जप्त कर पुलिस कब्जे में लिया गया।
प्रकरण में चौकी निवार, थाना माधवनगर में धारा 185 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए इस्तगासा माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
पुलिस कार्यवाही में विशेष भूमिका
चौकी प्रभारी अंजनी मिश्रा (सउनि), सउनि राजेश कोरी, संतोष प्रजापति एवं,बकील की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

