कटनी,वन विभाग ने कुएं में गिरे जंगली सूअर के दो शावकों का किया सफल रेस्क्यू

कटनी,वन विभाग ने कुएं में गिरे जंगली सूअर के दो शावकों का किया सफल रेस्क्यू

कटनी,वन विभाग ने कुएं में गिरे जंगली सूअर के दो शावकों का किया सफल रेस्क्यू

मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़कटनी। बड़वारा वन परिक्षेत्र अंतर्गत ग्राम बिचपुरा में गुरुवार सुबह वन विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कुएं में गिरे जंगली सूअर (वाइल्ड बोअर) के दो शावकों का सफलतापूर्वक रेस्क्यू कर उन्हें सुरक्षित उनके प्राकृतिक आवास में छोड़ दिया।जानकारी के अनुसार, ग्राम बिचपुरा निवासी पुष्पराज कुशवाहा ने गुरुवार सुबह करीब 8 बजे वन विभाग को दूरभाष पर सूचना दी कि उनके खेत स्थित कुएं में जंगली सूअर के दो शावक गिर गए हैं। सूचना मिलते ही बड़वारा वन परिक्षेत्र के अधिकारी एवं कर्मचारी तत्काल मौके पर पहुंचे।निरीक्षण के दौरान लगभग 2 से 3 माह आयु के जंगली सूअर के दो शावक कुएं में फंसे मिले। वन अमले ने पूरी सावधानी और सुरक्षा के साथ रेस्क्यू अभियान चलाकर दोनों शावकों को सकुशल बाहर निकाला। प्राथमिक परीक्षण के बाद उन्हें सुरक्षित उनके प्राकृतिक आवास में छोड़ दिया गया।वन विभाग की तत्परता और संवेदनशील कार्यप्रणाली से यह रेस्क्यू अभियान बिना किसी जन-धन या वन्यजीव क्षति के सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। स्थानीय ग्रामीणों ने वन विभाग की त्वरित कार्रवाई की सराहना की।

कटनी,वन विभाग ने कुएं में गिरे जंगली सूअर के दो शावकों का किया सफल रेस्क्यू

Post a Comment (0)
Previous Post Next Post