बड़वारा पुलिस ने महज 24 घंटे के अंदर नाबालिक बालक को कटनी से किया दस्तयाब
पुलिस अधीक्षक अभिनव विश्वकर्मा के व्दारा पुलिस मुख्यालय भोपाल प्रदेश स्तर पर ऑपरेशन मुस्कान के तहत नाबालिक बालक/बालिकाओं को दस्तयाब करने हेतु निर्देशित किया गया था । जिसके पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य एवं डीएसपी मुख्यालय रत्नेश मिश्रा के मार्गदर्शन में आपरेशन मुस्कान अभियान के तहत कार्यवाही की गई ।दिनांक 02.08.2026 को फरियादी द्वारा रिपोर्ट लेख कराया कि इसका नाबालिक लड़का जो 16 साल का जो बिना बताये कही चला गया है । फरियादी को शंका है कि इसके नाबालिक बालक को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला फुसलाकर अपहरण कर ले गया है । फरियादी की रिपोर्ट पर थाना बड़वारा में अपराध धारा 137(2) बीएनएस के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया । दौरान विवेचना अपहृत बालक को दिनांक 03.08.2026 को कटनी से दस्तयाब किया जाकर परिजनों को सुपुर्द किया गया ।
पुलिस कार्यवाही मेंविशेष भूमिका
थाना प्रभारी उनि.के.के पटेल, सउनि रामनाथ साकेत,बृजलाल प्रजापति, शिवप्रकाश तिवारी की विशेष भूमिका रही।

