बड़वारा पुलिस ने दो नाबालिक बालिकाओ को पुणे महाराष्ट्र से दस्तयाब कर किया परिजनों के सुपुर्द

बड़वारा पुलिस ने  दो नाबालिक बालिकाओ को पुणे महाराष्ट्र से दस्तयाब कर किया परिजनों के सुपुर्द

बड़वारा पुलिस ने  दो नाबालिक बालिकाओ को पुणे महाराष्ट्र से दस्तयाब कर किया परिजनों के सुपुर्द

 मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़ कटनी/पुलिस अधीक्षक  अभिनव विश्वकर्मा के व्दारा पुलिस मुख्यालय भोपाल प्रदेश स्तर पर ऑपरेशन मुस्कान के तहत नाबालिक बालक/बालिकाओं को दस्तयाब करने हेतु निर्देशित किया गया था । जिसके पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य एवं डीएसपी मुख्यालय रत्नेश मिश्रा के मार्गदर्शन में आपरेशन मुस्कान अभियान के तहत कार्यवाही की गई ।पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा प्रदेश स्तर नाबालिक बालक/बालिकाओं को दस्तयाब करने हेतु ऑपरेशन मुस्कान अभियान चलाया जा रहा है ।वरिष्ट अधिकारियो के मार्गदर्शन में ऑपरेशन मुस्कान अभियान के तहत नाबालिक बालिका को दस्तयाब किया जाकर परिजनों को सुपुर्द किया गया ।

दस्तयाब बालिका का विवरण

 दिनांक 02.07.2026 को फरियादी द्वारा रिपोर्ट लेख कराया कि इसकी इसके दोनो भाईयों की लड़किया जिसकी उम्र करीब 15 एवं 13 साल है  एवं जो बिना बताये कहीं चली गयी है । फरियादी को शंका है कि नाबालिक बालिकाओं को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला फुसलाकर अपहरण कर ले गया है । फरियादी की रिपोर्ट पर थाना बड़वारा में अपराध धारा 137(2) बीएनएस के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया । दौरान विवेचना अपहृत बालिका को दिनांक 26.07.2026 को पुणें महाराष्ट्र से दस्तयाब किया जाकर परिजनों को सुपुर्द किया गया

 संपूर्ण कार्यवाही में इनकी रही सलाहनीय भूमिका

 थाना प्रभारी उनि.के.के पटेल, सउनि रघुवीर सिंह, पवनराज पुष्पलता मिश्रा की विशेष भूमिका रही।

बड़वारा पुलिस ने  दो नाबालिक बालिकाओ को पुणे महाराष्ट्र से दस्तयाब कर किया परिजनों के सुपुर्द

Post a Comment (0)
Previous Post Next Post