स्लीमनाबाद पुलिस की कार्यवाही बालिका से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार,

स्लीमनाबाद  पुलिस की कार्यवाही बालिका से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार,

स्लीमनाबाद  पुलिस की कार्यवाही बालिका से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार,

 मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़ कटनी। स्लीमनाबाद थाना पुलिस ने बालिका से छेड़छाड़ और जान से मारने की धमकी देने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है।पुलिस के अनुसार, 8 जुलाई 2026 को पीड़िता की शिकायत पर ग्राम खिरहनी निवासी सेवक पिता रामकुमार आदिवासी के विरुद्ध बुरी नीयत से छेड़छाड़ करने तथा विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज किया गया था। इस संबंध में थाना स्लीमनाबाद में भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की गई।पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) आकांक्षा चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में थाना स्लीमनाबाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय कटनी में पेश किया।

 पुलिस कार्रवाई में इनकी सराहनीय भूमिका

  थाना प्रभारी निरीक्षक सुदेश कुमार, उप निरीक्षक सिद्धार्थ राय, शेख यूसुफ, लखन पटेल तथा,आशीष पटेल, सौरभ पटेल और विवेक झारिया की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

स्लीमनाबाद  पुलिस की कार्यवाही बालिका से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार,

Post a Comment (0)
Previous Post Next Post