अजय खटिक बने एनएसयूआई कटनी के जिलाध्यक्ष, कांग्रेसजनों में खुशी की लहर,
मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़कटनी। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी द्वारा संगठन सृजन अभियान को गति देने के उद्देश्य से कांग्रेस की छात्र इकाई एनएसयूआई में प्रदेशभर में सक्रिय छात्र नेताओं की नियुक्तियां की जा रही हैं। इसी क्रम में कटनी जिले के लंबे समय से सक्रिय छात्र नेता अजय खटिक को एनएसयूआई का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष चौकसे ने राष्ट्रीय प्रभारी कन्हैया कुमार, राष्ट्रीय सह प्रभारी अंशुल त्रिवेदी तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ की सहमति एवं अनुमति से यह नियुक्ति की है।
अजय खटिक की नियुक्ति पर कटनी जिले के कांग्रेस पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं एनएसयूआई से जुड़े छात्र नेताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है। कांग्रेसजनों ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में जिले में छात्र हितों की आवाज और अधिक मजबूती से उठेगी तथा संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी।
नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अजय खटिक ने पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे तथा छात्र-छात्राओं के हितों की रक्षा और संगठन को मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य करेंगे।

