नशे से दूरी है जरूरीअभियान के तहत निवार पुलिस ने चलाया जनजागरूकता अभियान

 नशे से दूरी है जरूरीअभियान के तहत निवार पुलिस ने चलाया जनजागरूकता अभियान,

नशे से दूरी है जरूरीअभियान के तहत निवार पुलिस ने चलाया जनजागरूकता अभियान

मध्य प्रदेश समाचारन्यूज़कटनी। पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य एवं वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में संचालित "नशे से दूरी है जरूरी" अभियान के तहत चौकी प्रभारी अंजनी मिश्र के नेतृत्व में निवार पुलिस द्वारा ग्राम बिचुआ, लखापतेरी तथा स्थानीय बाजार क्षेत्र में व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान ऑटो, बस एवं ट्रक चालकों सहित आम नागरिकों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए नशे से दूर रहने की अपील की गई। पुलिस टीम ने बताया कि नशे की लत व्यक्ति, परिवार और समाज के लिए घातक है तथा सड़क दुर्घटनाओं और अपराधों का भी प्रमुख कारण बनती है।

चौकी प्रभारी अंजनी मिश्र ने लोगों से नशा मुक्त समाज के निर्माण में सहयोग करने तथा अपने आसपास किसी भी प्रकार के नशे के अवैध कारोबार की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की। अभियान के दौरान बड़ी संख्या में वाहन चालक, व्यापारी एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे और सभी ने नशे से दूर रहने का संकल्प लिया।

नशे से दूरी है जरूरीअभियान के तहत निवार पुलिस ने चलाया जनजागरूकता अभियान



Post a Comment (0)
Previous Post Next Post