पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव के जन्मदिवस पर सेवा और श्रद्धा के विविध आयोजन नि:शुल्क नेत्र परीक्षण, फल वितरण, भंडारा, एवं सुंदरकांड में उमड़ी आस्था

पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव के जन्मदिवस पर सेवा और श्रद्धा के विविध आयोजन नि:शुल्क नेत्र परीक्षण, फल वितरण, भंडारा, एवं सुंदरकांड में उमड़ी आस्था

पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव के जन्मदिवस पर सेवा और श्रद्धा के विविध आयोजन नि:शुल्क नेत्र परीक्षण, फल वितरण, भंडारा, एवं सुंदरकांड में उमड़ी आस्था

 मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़कटनी। प्रदेश के वरिष्ठ नेता,पूर्व मंत्री एवं विधायक श्री गोपाल भार्गव के जन्मदिवस के अवसर पर बुधवार को कटनी में सेवा,सामाजिक सरोकार और धार्मिक आस्था से ओतप्रोत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। दिनभर चले आयोजनों में बड़ी संख्या में नागरिकों, यात्रियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं श्रद्धालुओं ने सहभागिता करते हुए श्री भार्गव के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की कामना की।कटनी बस ऑपरेटर एसोसिएशन के तत्वावधान में प्रियदर्शिनी बस स्टैंड स्थित विजय ऑटो परिसर में दोपहर 12 बजे से विशाल भंडारे (प्रसाद वितरण) का आयोजन किया गया। भंडारे में शहर के नागरिकों, बस यात्रियों, श्रमिकों एवं जरूरतमंद लोगों ने बड़ी संख्या में प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन स्थल पर पूरे समय सेवा का भाव दिखाई दिया और उपस्थित लोगों ने पूर्व मंत्री श्री गोपाल भार्गव को जन्मदिवस की शुभकामनाएं प्रेषित कीं।सी अवसर पर जिला चिकित्सालय मेंसामाजिक कार्यकर्ता शुभ प्रकाश मिश्र एवं कुशल प्रकाश मिश्र द्वारा

भर्ती मरीजों और उनके परिजनों को फल वितरित किए गए। उन्होंने मरीजों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए सेवा कार्य को जन्मदिवस मनाने का सबसे सार्थक माध्यम बताया। फल वितरण के दौरान मरीजों एवं उनके परिजनों ने इस मानवीय पहल की सराहना की।

जन्मदिवस के उपलक्ष्य में स्थानीय विजय मेमोरियल हॉस्पिटल में नि:शुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन

भी किया गया। शिविर में 196 मरीजों की आंखों की जांच विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा की गई। परीक्षण के बाद जरूरतमंद मरीजों को नि:शुल्क चश्मे एवं आवश्यक दवाइयों का वितरण किया गया। शिविर का उद्देश्य जरूरतमंद लोगों को बेहतर नेत्र स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना रहा।धार्मिक आयोजनों की श्रृंखला में सायं 8 बजे पहरुआ स्थित श्री हनुमान मंदिर में श्रीरामचरितमानस के पावन सुंदरकांड पाठ का भव्य आयोजन हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता कर भगवान श्रीराम एवं हनुमानजी की आराधना की। सुंदरकांड पाठ, भजन-कीर्तन और महाआरती के पश्चात श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। पूरे मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा।

इस अवसर पर शहर के प्रथम महापौर विजेंद्र मिश्र 'राजा भैया' ने पूर्व मंत्री श्री गोपाल भार्गव को जन्मदिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा

कि श्री भार्गव जनसेवा के प्रति समर्पित, सरल एवं संवेदनशील व्यक्तित्व के धनी हैं। उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड की जनता उन्हें अपना मसीहा मानती है। वर्षों के राजनीतिक अनुभव और विकासोन्मुखी सोच के बल पर उन्होंने क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उनका सार्वजनिक जीवन सेवा, समर्पण और जनकल्याण की भावना का प्रेरणास्रोत है।दिनभर आयोजित इन कार्यक्रमों के माध्यम से सेवा, संवेदना और धार्मिक आस्था का अनूठा संगम देखने को मिला। सामाजिक, धार्मिक एवं राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े अनेक लोगों ने भी श्री गोपाल भार्गव को जन्मदिवस की शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ, दीर्घायु एवं सक्रिय सार्वजनिक जीवन की कामना की।

पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव के जन्मदिवस पर सेवा और श्रद्धा के विविध आयोजन नि:शुल्क नेत्र परीक्षण, फल वितरण, भंडारा, एवं सुंदरकांड में उमड़ी आस्था


Post a Comment (0)
Previous Post Next Post