बलात्कार का आरोपी सलाखों के पीछे विजयराघवगढ़ पुलिस की कार्यवाही

बलात्कार का आरोपी सलाखों के पीछे विजयराघवगढ़ पुलिस की कार्यवाही

बलात्कार का आरोपी सलाखों के पीछे विजयराघवगढ़ पुलिस की कार्यवाही

 मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़ कटनी/पुलिस अधीक्षक,अभिनय विश्वकर्मा के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य व एसडीओपी  विजयराघवगढ़ वीरेंद्र धार्वे के निर्देशन मे,थाना प्रभारी विजयराघवगढ़ अभिषेक चौबे के नेतृत्व में विजयराघवगढ़ पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।दिनांक 30/06/2026 को विजयराघवगढ़ थाना क्षेत्र की पीड़िता के द्वारा की गई रिपोर्ट पर महिला थाने में जीरो एफआईआर करने के उपरांत थाने में अपराध धारा 296 (6),(332(b) 351 (3),64 (1) 78(2) bns की असल कायमी की गई। पीड़िता के द्वारा बताया गया कि वह एक शादीशुदा महिला है और आरोपी की पत्नी पीडिता की सहेली है इसी वजह से आरोपी और पीड़िता का आपस में संपर्क हुआ। आरोपी पीड़िता से करीब दो माह से बात करने के लिए लगातार दबाव बना रहा था। चूंकि उसके पति कथा वाचने के लिए 15 से 20 दिनों के लिए घर से बाहर जाते रहते हैं इसी का फायदा उठाकर आरोपी प्रशांत उर्फ शेरा मिश्रा पिता सुंदरलाल मिश्रा उम्र 49 वर्ष, निवासी ग्राम बडगइयां सलैया थाना विजयराघवगढ़ के द्वारा, दिनांक 15/6/26  को  पीड़िता के ही घर में बलात्कार किया गया। पीड़िता के पति के वापस आने पर पीड़िता ने पूरी घटना बताई और फिर पुलिस में रिपोर्ट की। पीड़िता की रिपोर्ट पर कार्रवाई करते हुए आरोपी शेरा मिश्रा को पुलिस ने गिरफ्तार किया और न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया जहां पर उसे माननीय न्यायालय के द्वारा न्यायिक हिरासत में रखने के आदेश पर जिला जेल कटनी में दाखिल किया गया। 

 पुलिस कार्यवाही मे विशेष भूमिका

उपरोक्त कार्यवाही मे थाना प्रभारी निरी.अभिषेक चौबे, उनि रामकुमार झारिया, एएसआई जगदीश पांडे पप्पू प्रजापति,अंजनी झा एवं चालक मज्जू कोल का विशेष योगदान रहा।

बलात्कार का आरोपी सलाखों के पीछे विजयराघवगढ़ पुलिस की कार्यवाही


Post a Comment (0)
Previous Post Next Post