ढीमरखेड़ा सीईओ श्री कोरी पहुंचे झिन्ना पिपरिया और बरेली रामपुर, सीनियर बालक छात्रावास और मॉडल स्कूल में उपलब्ध व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण और निर्धारित पैरामीटर के बिंदुओं पर की सघन जांच

 मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़कटनी / छात्र-छात्राओं हेतु शासन द्वारा उपलब्ध कराई जा रही आवश्यक सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाए। बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने हेतु हर संभव प्रयास किए जाएं। उन्होंने डिजिटल शिक्षा के उपयोग में आने वाली सामग्री कंप्यूटर, टीव्ही टेब और क्यूआर कोड की उपयोगिता को बढ़ावा दें, इस आशय के निर्देश जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी  युजवेंद्र कोरी ने जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा क्षेत्र के अंतर्गत शासकीय मॉडल उच्चतर  माध्यमिक विद्यालय बरेली रामपुर (ढीमरखेड़ा) एवं राजा शंकर शाह रघुनाथ शाह शासकीय सीनियर बालक छात्रावास झिन्ना पिपरिया छात्रावास का आकस्मिक निरीक्षण करते हुए शैक्षणिक अमले को दिये। उल्लेखनीय है कि छात्रावास एवं विद्यालयों में शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार एवं व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने कलेक्टर आशीष तिवारी ने अधिकारियों को निरीक्षण करने हेतु निर्देश दिए हैं। जिला पंचायत सीईओ सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर स्वयं भी शैक्षणिक गतिविधियों और व्यवस्थाओं को लेकर अत्यंत गंभीर एवं संवेदनशील होकर छात्रावास एवं विद्यालयों की सघन निगरानी कर रही हैं। इसी अनुक्रम में जनपद सीईओ श्री कोरी ने छात्रावास में पलंग, दरी,चादर ,कंबल ,मच्छरदानी बिस्तर सामग्री, रसोईघर, स्नान गृह की साफ सफाई एवं डस्टबिन व्यवस्था, छात्रावास में निवासी विद्यार्थियों का नियमित स्वास्थ्य परीक्षण, शुद्ध पेयजल एवं भोजन व्यवस्था सहित सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं और बच्चों एवं शिक्षकों की उपस्थिति की गहन जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने छात्रावासों की अधोसंरचना की मजबूती एवं अन्य प्रबंधन की व्यवस्थाओं के संबंध में शिक्षकों एवं स्टाफ से विस्तार से चर्चा की एवं शैक्षणिक गुणवत्ता एवं व्यवस्थाओं में आवश्यक सुधार हेतु निर्देश दिए। श्री कोरी ने जिला प्रशासन द्वारा निर्धारित पैरामीटर के बिंदुओं पर सूक्ष्म निरीक्षण कर जानकारी ली।इस दौरान शिक्षक, स्टाफ के अन्य सदस्य आदि मौजूद रहे।

ढीमरखेड़ा सीईओ श्री कोरी पहुंचे झिन्ना पिपरिया और बरेली रामपुर, सीनियर बालक छात्रावास और मॉडल स्कूल में उपलब्ध व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण और निर्धारित पैरामीटर के बिंदुओं पर की सघन जांच

Post a Comment (0)
Previous Post Next Post