निवेश और औद्योगिक विकास में नहीं आने दी जाएगी कोई बाधा - कलेक्टर श्री आशीष तिवारी जिला स्तरीय लघु उद्योग संवर्धन बोर्ड की बैठक में कलेक्टर ने अधिकारियों को दिए निर्देश बिजली, सड़क, जल निकासी और मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता से सुधारने के निर्देश औद्योगिक क्षेत्र के समग्र विकास हेतु उद्योगपतियों ने दिये कई महत्वपूर्ण सुझाव, शहर विकास में सहभागी बनने औद्योगिक घरानों ने दिखाई दिलचस्पी

 मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़कटनी, 24 जुलाई। कलेक्टर श्री आशीष तिवारी ने कहा कि कटनी को औद्योगिक दृष्टि से और अधिक सशक्त एवं निवेशकों के लिए आकर्षक जिला बनाने के लिए प्रशासन पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहा है। उद्योगों की समस्याओं के निराकरण में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। प्रत्येक विभाग उद्योगों से जुड़े प्रकरणों का समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करे, ताकि औद्योगिक गतिविधियों को गति मिले और स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर सृजित हों।शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जिला स्तरीय लघु उद्योग संवर्धन बोर्ड की बैठक में कलेक्टर श्री तिवारी ने औद्योगिक संगठनों के प्रतिनिधियों से विस्तार से चर्चा की और विभागवार लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि उद्योगों से जुड़े मामलों में अनावश्यक विलंब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।बैठक में जबलपुर एमपीआईडीसी के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर श्री अनिल राठौर, नगर निगम आयुक्त सुश्री तपस्या परिहार, सहायक कलेक्टर श्री श्लोक वायकर, महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र सुश्री ज्योति सिंह चौहान सहित विभिन्न औद्योगिक संगठनों के पदाधिकारी एवं विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करें

बैठक की शुरुआत में पूर्व बैठक के पालन प्रतिवेदन की समीक्षा की गई। कलेक्टर ने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि सभी लंबित कार्यों का शीघ्र निराकरण कर प्रगति से अवगत कराया जाए।

औद्योगिक क्षेत्रों में बेहतर आधारभूत सुविधाएं हों उपलब्ध

कलेक्टर ने लमतरा औद्योगिक क्षेत्र में सार्वजनिक शौचालय, पेयजल व्यवस्था, दिशा-सूचक साइन बोर्ड, क्षेत्र का मानचित्र एवं अन्य मूलभूत सुविधाएं विकसित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सुव्यवस्थित औद्योगिक क्षेत्र ही नए निवेश को आकर्षित करते हैं और उद्योगों के विस्तार का आधार बनते हैं।

बिजली, सड़क और जलभराव की समस्याओं पर तत्काल कार्रवाई

बैठक में उद्योग प्रतिनिधियों द्वारा बिजली ट्रिपिंग, जल निकासी एवं खराब सड़कों की समस्याएं उठाई गईं। इस पर कलेक्टर ने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि इन समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित किया जाए। इमलिया रोड स्थित औद्योगिक क्षेत्र में सीसी सड़क निर्माण के लिए नगर निगम को शीघ्र प्राक्कलन तैयार करने के निर्देश भी दिए।

नई औद्योगिक नीति का लाभ हर उद्यमी तक पहुंचे

कलेक्टर श्री तिवारी ने जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र को निर्देश दिए कि मध्यप्रदेश की नई औद्योगिक नीति के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए कार्यशालाएं आयोजित की जाएं, ताकि जिले के अधिक से अधिक उद्यमी शासन की प्रोत्साहन योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकें।

औद्योगिक विकास के साथ पर्यावरण संरक्षण भी जरूरी

कलेक्टर ने कहा कि औद्योगिक विकास और पर्यावरण संरक्षण साथ-साथ चलें, यह सुनिश्चित करना सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को औद्योगिक अपशिष्ट के वैज्ञानिक प्रबंधन की नियमित निगरानी करने तथा आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

शहर के विकास में उद्योगों की सहभागिता बढ़े

बैठक में नगर निगम द्वारा शहर के सौंदर्यीकरण, पौधरोपण, वॉल पेंटिंग, गार्डन विकास एवं सार्वजनिक स्थलों के उन्नयन में उद्योगों की सहभागिता का प्रस्ताव रखा गया। इस पर विभिन्न उद्योग संगठनों ने सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत सहयोग का भरोसा दिलाया।कलेक्टर श्री तिवारी ने कहा कि प्रशासन और उद्योगों के बीच बेहतर समन्वय से ही कटनी को औद्योगिक विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जा सकता है। उन्होंने सभी विभागों को उद्योग हितैषी कार्यसंस्कृति अपनाने और प्रत्येक समस्या के त्वरित समाधान की दिशा में प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

निवेश और औद्योगिक विकास में नहीं आने दी जाएगी कोई बाधा - कलेक्टर श्री आशीष तिवारी जिला स्तरीय लघु उद्योग संवर्धन बोर्ड की बैठक में कलेक्टर ने अधिकारियों को दिए निर्देश बिजली, सड़क, जल निकासी और मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता से सुधारने के निर्देश औद्योगिक क्षेत्र के समग्र विकास हेतु उद्योगपतियों ने दिये  कई महत्वपूर्ण सुझाव, शहर विकास में सहभागी बनने औद्योगिक घरानों ने दिखाई दिलचस्पी

Post a Comment (0)
Previous Post Next Post