थाना कुठला, पुलिस द्वारा,साइबर सुरक्षा के प्रति जनजागरूकता का सराहनीय प्रयास,

थाना कुठला, पुलिस  द्वारा,साइबर सुरक्षा के प्रति जनजागरूकता का सराहनीय प्रयास,

थाना कुठला, पुलिस  द्वारा,साइबर सुरक्षा के प्रति जनजागरूकता का सराहनीय प्रयास,

 मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़कटनी। पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य  एवं नगर पुलिस अधीक्षक नेहा पचीसिया द्वारा साइबर अपराधों की रोकथाम एवं आमजन को डिजिटल सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से थाना कुठला अंतर्गत पुरैनी स्थित हनुमान मंदिर परिसर में साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में थाना प्रभारी कुठला अखिलेश दाहिया, उपनिरीक्षक अनिल यादव तथा थाना स्टाफ की उपस्थिति में श्रद्धालुओं एवं स्थानीय नागरिकों को साइबर अपराधों से बचाव के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। पुलिस अधिकारियों ने ऑनलाइन ठगी, फर्जी लिंक, ओटीपी साझा करने, डिजिटल भुगतान में बरती जाने वाली सावधानियों तथा सोशल मीडिया पर होने वाली धोखाधड़ी से बचने के उपाय बताए।

इस दौरान नागरिकों से अपील की गई कि किसी भी प्रकार की साइबर ठगी का शिकार होने पर बिना विलंब राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं अथवा निकटतम पुलिस थाने से संपर्क करें, जिससे समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि जनजागरूकता ही साइबर अपराधों की रोकथाम का सबसे प्रभावी माध्यम है। कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन को डिजिटल रूप से सुरक्षित एवं सतर्क बनाना तथा साइबर अपराधों के प्रति जागरूक समाज का निर्माण करना है। उपस्थित नागरिकों ने इस पहल की सराहना करते हुए पुलिस द्वारा दी गई उपयोगी जानकारी के लिए आभार व्यक्त किया।

थाना कुठला, पुलिस  द्वारा,साइबर सुरक्षा के प्रति जनजागरूकता का सराहनीय प्रयास,



Post a Comment (0)
Previous Post Next Post