कटनी जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक विश्वकर्मा, ने,सर्किट हाउस में उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला एवं सांसद बीडी शर्मा से सौजन्य भेंट,विकास कार्यों पर हुई चर्चा,
मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़कटनी। प्रवास के दौरान सर्किट हाउस में मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला एवं खजुराहो सांसद बीडी शर्मा से सौजन्य भेंट की गई। इस अवसर पर पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
भेंट के दौरान जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक विश्वकर्मा द्वारा क्षेत्र के समग्र विकास से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई। क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार, जनहित से जुड़े विकास कार्यों तथा आमजन की समस्याओं के समाधान सहित विभिन्न मुद्दों पर सकारात्मक संवाद हुआ। जनप्रतिनिधियों ने विकास कार्यों को प्राथमिकता देते हुए क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयासरत रहने का विश्वास दिलाया।
इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र के विकास को गति देने के लिए शासन स्तर पर आवश्यक सहयोग मिलने की उम्मीद व्यक्त की।

