छात्रों के संघर्ष की जीत को समर्पित जिला कांग्रेस का विजय मार्च, शिक्षा व्यवस्था मे,पारदर्शिता की मांग हुई बुलंद

छात्रों के संघर्ष की जीत को समर्पित जिला कांग्रेस का विजय मार्च, शिक्षा व्यवस्था मे,पारदर्शिता की मांग हुई बुलंद

छात्रों के संघर्ष की जीत को समर्पित जिला कांग्रेस का विजय मार्च, शिक्षा व्यवस्था मे,पारदर्शिता की मांग हुई बुलंद

 मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़कटनी। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद देशभर के छात्रों और युवाओं के संघर्ष को मिली महत्वपूर्ण सफलता के उपलक्ष्य में जिला कांग्रेस कमेटी, कटनी द्वारा आज सुभाष चौक, से "विजय मार्च" निकाला गया। विजय मार्च में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता, छात्र, युवा एवं आमजन शामिल हुए। मार्च के माध्यम से शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता, निष्पक्ष परीक्षा प्रणाली तथा छात्रों के अधिकारों की रक्षा की मांग को बुलंद किया गया।इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष एड. अमित शुक्ला ने कहा कि, "यह विजय किसी दल विशेष की नहीं, बल्कि देश के करोड़ों छात्रों और युवाओं के लोकतांत्रिक संघर्ष, उनके धैर्य और न्याय की मांग की जीत है। कांग्रेस ने हर मंच पर छात्रों की आवाज़ बुलंद की है और भविष्य में भी युवाओं के अधिकारों एवं निष्पक्ष शिक्षा व्यवस्था के लिए संघर्ष निरंतर जारी रहेगा।"जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण अध्यक्ष सौरभ सिंह ने कहा कि, "देश के युवाओं ने लोकतांत्रिक तरीके से अपने अधिकारों के लिए जो संघर्ष किया, उसने पूरे देश को नई दिशा दी है। यह विजय युवाओं के आत्मविश्वास, एकजुटता और लोकतंत्र की ताकत का प्रतीक है। कांग्रेस सदैव छात्रों और युवाओं के साथ मजबूती से खड़ी रहेगी।"विजय मार्च सुभाष चौक से प्रारंभ होकर शहर के प्रमुख मार्गों से निकाला गया। कांग्रेसजनों ने शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता, जवाबदेही और युवाओं के भविष्य की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग दोहराई तथा कहा कि छात्रों के हितों की रक्षा के लिए कांग्रेस का संघर्ष आगे भी पूरी मजबूती से जारी रहेगा।कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रेम बत्रा, रामनरेश त्रिपाठी, राकेश जैन (कक्का), विजय पटेल, रजनी वर्मा, सौम्या राधेलिया, बी.एम. तिवारी, राकेश द्विवेदी, आनंद पटेल, प्रशांत जायसवाल, राजेश जाटव, जाफर भाईजान, मुन्ना भाईजान, इस्तियाक अहमद, सुशील जायसवाल, नारायण निषाद, कमलेश यादव, अरुण मामा कनौजिया, युवक कांग्रेस जिला अध्यक्ष इजरायल खान, शशांक गुप्ता गोलू, अजय कोल, अहमद कुरैशी, अजय खटीक, कैलाश कनौजिया, गौरव जार, रमाकांत दुबे, हेमा शर्मा, मीनाक्षी वाल्वी, माया चौधरी, कल्पना पाठक, रमेश अहिरवार, राजकुमार कल्लू विश्वकर्मा, सलाहुद्दीन खान, मुमताज बानो, रमेश मिश्रा, राहुल पटेरिया, नदीम खान, चिंतामणि तिवारी, पवन पटेल, सतीश निगम, विनोद अहिरवार, इकलाख अहमद, हर्षित मिश्रा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

छात्रों के संघर्ष की जीत को समर्पित जिला कांग्रेस का विजय मार्च, शिक्षा व्यवस्था मे,पारदर्शिता की मांग हुई बुलंद



Post a Comment (0)
Previous Post Next Post