गौसेवा और संरक्षण की दिशा में बड़ा कदम, अमीरगंज कांजी हाउस में विकास कार्यों का हुआ शुभारंभ गौपूजन के साथ महापौर, क्षेत्रीय पार्षद सहित जनप्रतिनिधियों ने किया भूमिपूजन गौसेवा हमारी संस्कृति का आधार, संरक्षण हमारी जिम्मेदारी— महापौर श्रीमती सूरी

गौसेवा और संरक्षण की दिशा में बड़ा कदम, अमीरगंज कांजी हाउस में विकास कार्यों का हुआ शुभारंभ,

गौपूजन के साथ महापौर, क्षेत्रीय पार्षद सहित जनप्रतिनिधियों ने किया भूमिपूजन,

गौसेवा हमारी संस्कृति का आधार, संरक्षण हमारी जिम्मेदारी— महापौर श्रीमती सूरी,

गौसेवा और संरक्षण की दिशा में बड़ा कदम, अमीरगंज कांजी हाउस में विकास कार्यों का हुआ शुभारंभ गौपूजन के साथ महापौर, क्षेत्रीय पार्षद सहित जनप्रतिनिधियों ने किया भूमिपूजन गौसेवा हमारी संस्कृति का आधार, संरक्षण हमारी जिम्मेदारी— महापौर श्रीमती सूरी

 मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़कटनी, (18 जुलाई)- निराश्रित गौवंश एवं नंदियों की सुरक्षा, संरक्षण तथा उनके लिए बेहतर व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने की दिशा में नगर पालिक निगम द्वारा आवश्यक पहल करते हुए रवीन्द्रनाथ टैगोर वार्ड अंतर्गत अमीरगंज स्थित कांजी हाउस में प्रस्तावित विकास कार्यों का भूमिपूजन शुक्रवार को आयोजित किया गया। महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी, क्षेत्रीय पार्षद विनोद भुट्टू यादव सहित जनप्रतिनिधियों तथा गौ संरक्षकों द्वारा गौपूजन के साथ विकास कार्यों का शुभारंभ किया गया।

कार्यक्रम में मेयर इन काउंसिल सदस्य सर्वश्री डॉ. रमेश सोनी, सुभाष साहू, सुरेंद्र गुप्ता, उमेंद्र अहिरवार, पार्षद सुखदेव चौधरी, गोविंद चावला, सीमा श्रीवास्तव, शकुंतला सोनी, पूर्व पार्षद राजकुमार माखीजा,गौ संरक्षक करण मिश्रा सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं नागरिक उपस्थित रहे।

शेड, बाउंड्री वॉल सहित आवश्यक व्यवस्थाओं का होगा विस्तार

भूमिपूजन के पश्चात महापौर श्रीमती सूरी ने कांजी हाउस का निरीक्षण कर वहां उपलब्ध व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि शेड, बाउंड्री वॉल सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध रूप से विकसित किया जाए। उन्होंने कहा कि कांजी हाउस में आने वाले प्रत्येक निराश्रित गौवंश को सुरक्षित एवं बेहतर वातावरण उपलब्ध कराना नगर निगम की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है।

उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि गौसेवा भारतीय संस्कृति और हमारी सामाजिक जिम्मेदारी का महत्वपूर्ण हिस्सा है। निराश्रित गौवंश की सुरक्षा केवल प्रशासन का दायित्व नहीं, बल्कि पूरे समाज का नैतिक कर्तव्य है। नगर निगम लगातार ऐसे प्रयास कर रहा है, जिससे कांजी हाउस में शेड, बाउंड्री वॉल सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं विकसित कर गौवंश के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए बेहतर वातावरण उपलब्ध कराया जा सके। यहां किए जा रहे विकास कार्य गौवंश की सुरक्षा, संरक्षण एवं बेहतर देखभाल सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

क्षेत्रीय पार्षद विनोद भुट्टू यादव ने कहा कि नागरिकों की लंबे समय से यह अपेक्षा थी कि कांजी हाउस की व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाया जाए। आज प्रारंभ हुए विकास कार्यों से यहां गौवंश को सुरक्षित वातावरण मिलेगा तथा व्यवस्थाओं में उल्लेखनीय सुधार होगा।

गौसेवा और संरक्षण की दिशा में बड़ा कदम, अमीरगंज कांजी हाउस में विकास कार्यों का हुआ शुभारंभ गौपूजन के साथ महापौर, क्षेत्रीय पार्षद सहित जनप्रतिनिधियों ने किया भूमिपूजन गौसेवा हमारी संस्कृति का आधार, संरक्षण हमारी जिम्मेदारी— महापौर श्रीमती सूरी

Post a Comment (0)
Previous Post Next Post