आतिशबाजी के बीच भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक टंडन सोनी का जन्मदिन उत्साहपूर्वक मनाया

आतिशबाजी के बीच भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक टंडन सोनी का जन्मदिन उत्साहपूर्वक मनाया,

आतिशबाजी के बीच भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक टंडन सोनी का जन्मदिन उत्साहपूर्वक मनाया

मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़ कटनी। भारतीय जनता पार्टी के ऊर्जावान जिलाध्यक्ष दीपक टंडन सोनी का जन्मदिन सोमवार को प्रियदर्शिनी बस स्टैंड स्थित शहर के प्रथम महापौर विजेंद्र मिश्र 'राजा भैया' के कार्यालय में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं की बड़ी संख्या मौजूद रही।

कार्यक्रम के दौरान आतिशबाजी कर खुशी का इजहार किया गया। भाजपा कार्यकर्ता शुभ प्रकाश मिश्र एवं कुशल प्रकाश मिश्र ने जिलाध्यक्ष श्री टंडन का पुष्पहार पहनाकर आत्मीय स्वागत किया। इसके बाद श्री टंडन ने केक काटकर सभी के साथ जन्मदिन की खुशियां साझा कीं,

उपस्थित जनों ने श्री टंडन को जन्मदिन की शुभकामनाएं एवं बधाई देते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और सफल सार्वजनिक जीवन की कामना की। कार्यक्रम के अंत में मिश्र बंधुओं द्वारा सभी उपस्थित अतिथियों का स्वल्पाहार एवं मिष्ठान्न से स्वागत किया गया।

आतिशबाजी के बीच भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक टंडन सोनी का जन्मदिन उत्साहपूर्वक मनाया



Post a Comment (0)
Previous Post Next Post