माइंस क्षेत्र में निवार पुलिस का नशा मुक्ति अभियान, मजदूरों व महिलाओं को दिलाई शपथ

माइंस क्षेत्र में निवार पुलिस का नशा मुक्ति अभियान, मजदूरों व महिलाओं को दिलाई शपथ

माइंस क्षेत्र में निवार पुलिस का नशा मुक्ति अभियान, मजदूरों व महिलाओं को दिलाई शपथ

मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़कटनी।  दिनांक, 23 जुलाई 2026,पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार संचालित "नशे से दूरी है जरूरी 2.0" अभियान के तहत गुरुवार को चौकी निवार पुलिस ने माइंस क्षेत्र में व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। अभियान के दौरान महिलाओं, मजदूरों एवं ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए नशा मुक्त जीवन अपनाने का संकल्प दिलाया गया।

कार्यक्रम में चौकी प्रभारी अंजनी कुमार मिश्र ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि नशा व्यक्ति, परिवार और समाज तीनों के लिए घातक है। उन्होंने सभी से स्वयं नशे से दूर रहने तथा दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में मौजूद मजदूरों, महिलाओं एवं ग्रामीणों ने नशा मुक्ति की शपथ लेकर समाज को नशामुक्त बनाने में अपनी सहभागिता का संकल्प लिया। पुलिस टीम ने नशे के दुष्परिणामों की जानकारी देते हुए लोगों को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में चौकी प्रभारी अंजनी कुमार मिश्र, संतोष प्रजापति,अरविंद कुशवाहा सहित चौकी निवार का पुलिस स्टाफ उपस्थित रहा। अभियान को क्षेत्रवासियों का सकारात्मक सहयोग मिला।

माइंस क्षेत्र में निवार पुलिस का नशा मुक्ति अभियान, मजदूरों व महिलाओं को दिलाई शपथ



Post a Comment (0)
Previous Post Next Post