मुड़वारा रेलवे स्टेशन पर यातायात पुलिस ने चलाया नशा मुक्ति जागरूकता अभियान

 मुड़वारा रेलवे स्टेशन पर यातायात पुलिस ने चलाया नशा मुक्ति जागरूकता अभियान,

मुड़वारा रेलवे स्टेशन पर यातायात पुलिस ने चलाया नशा मुक्ति जागरूकता अभियान

 मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़कटनी। पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशन में संचालित नशा मुक्ति जनजागरूकता अभियान “नशे से दूरी है जरूरी 2.0” के तहत कटनी पुलिस लगातार जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर रही है। पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य के मार्गदर्शन में थाना यातायात पुलिस ने मंगलवार को मुड़वारा रेलवे स्टेशन पर यात्रियों, ऑटो चालकों और आम नागरिकों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया।

इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य, परिवार और समाज के लिए घातक है। विशेष रूप से युवाओं को नशे से दूर रहकर स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम के दौरान आमजन को “नशे से दूरी है जरूरी 2.0” अभियान की जानकारी दी गई तथा नशा उन्मूलन के लिए समाज की सहभागिता का आह्वान किया गया। साथ ही जागरूकता संबंधी पंपलेट और कम्प्लीशन कार्ड भी वितरित किए गए।

कटनी पुलिस ने नागरिकों सेकी अपील

की है कि वे स्वयं नशे से दूर रहें और अपने परिवार व समाज को भी इसके दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करें।

कार्यक्रम में सूबेदार सोनम उइके, सहायक उपनिरीक्षक विनोद सिंह एवं आरक्षक मंजय सिंह उपस्थित रहे।

मुड़वारा रेलवे स्टेशन पर यातायात पुलिस ने चलाया नशा मुक्ति जागरूकता अभियान


Post a Comment (0)
Previous Post Next Post