कुठला पुलिस द्वारा,नशा मुक्ति अभियान के तहत लोगों को दिलाई नशा न करने की शपथ
मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़कटनी। पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में चलाए जा रहे नशा मुक्ति जनजागरूकता अभियान के अंतर्गत थाना प्रभारी कुठला अखिलेश दहिया के नेतृत्व में लक्ष्य नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र, लमतरा फाटक में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को नशे के दुष्प्रभावों की विस्तार से जानकारी देते हुए नशे से दूर रहने, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा समाज को नशामुक्त बनाने का संदेश दिया गया। थाना प्रभारी श्री दहिया ने सभी उपस्थितजनों को नशा न करने एवं दूसरों को भी नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करने की शपथ दिलाई।उन्होंने कहा कि नशा व्यक्ति, परिवार और समाज तीनों के लिए घातक है। इससे बचकर ही एक स्वस्थ, सुरक्षित और समृद्ध समाज का निर्माण किया जा सकता है। कार्यक्रम में पुनर्वास केंद्र के संचालक, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में उपचाररत व्यक्तियों ने भाग लेते हुए नशामुक्त जीवन जीने का संकल्प लिया।कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में नशे के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा अधिक से अधिक लोगों को नशामुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित करना रहा।

