ढीमरखेड़ा पुलिस की कार्यवाही,चार दिनों में गुमशुदा व्यक्ति,को दस्तयाब कर किया परिजनों के सुपुर्द चेहरे पर लौटाई खुशी
मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़कटनी। पुलिस अधीक्षक अभिनव विश्वकर्मा के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य एवं अनुविभागीय पुलिस अधिकारी (स्लीमनाबाद) आकांक्षा चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में जिले के समस्त थाना प्रभारियों को गुमशुदा महिला, पुरुष एवं छात्र-छात्राओं की शीघ्र तलाश कर दस्तयाबी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।इन्हीं निर्देशों के पालन में थाना प्रभारी ढीमरखेड़ा निरीक्षक महिमा रघुवंशी द्वारा थाना क्षेत्र में प्राप्त गुमशुदगी की सूचना पर त्वरित कार्रवाई की गई। दिनांक 23.07.2026 को फरियादिया देवीबाई पटेल निवासी ग्राम पिंडरई ने सूचना दी कि उनके पति सुनील पटेल बिना बताए घर से कहीं चले गए हैं।सूचना को गंभीरता से लेते हुए थाना ढीमरखेड़ा में अपराध क्रमांक 414/2026, धारा 140(3) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया तथा विवेचना सहायक उपनिरीक्षक विजयेन्द्र तिवारी को सौंपी गई।प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक महिमा रघुवंशी के निर्देशन में सहायक उपनिरीक्षक विजयेन्द्र तिवारी द्वारा लगातार प्रयास एवं तकनीकी एवं पारंपरिक पुलिस कार्यवाही के माध्यम से मात्र चार दिनों के भीतर गुमशुदा सुनील पटेल को सकुशल दस्तयाब कर उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया।अपने परिजन के सकुशल मिलने पर परिवारजनों एवं ग्राम पिंडरई के नागरिकों ने ढीमरखेड़ा पुलिस की त्वरित एवं संवेदनशील कार्यवाही की सराहना करते हुए पुलिस विभाग के प्रति आभार व्यक्त किया।उक्त कार्यवाही में निरीक्षक महिमा रघुवंशी एवं सहायक उपनिरीक्षक विजयेन्द्र तिवारी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

