निवार पुलिस की वाहन रैली से गूंजा नशा मुक्ति का संदेश, ग्राम रक्षा समिति व कोटवारों को दिलाई शपथ
मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़कटनी। पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार चलाए जा रहे "नशे से दूरी है जरूरी 2.0" जनजागरूकता अभियान के तहत शुक्रवार 24 जुलाई को निवार चौकी,पुलिस द्वारा व्यापक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम के दौरान चौकी प्रभारी अंजनी कुमार मिश्रा के नेतृत्व में ग्राम रक्षा समिति के सदस्यों, कोटवारों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ निवार से बस स्टैंड तक वाहन रैली निकाली गई। रैली के माध्यम से आमजन को नशे के दुष्परिणामों की जानकारी देते हुए नशा मुक्त समाज बनाने का संदेश दिया गया।बस स्टैंड पर आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में ग्राम रक्षा समिति के सदस्यों एवं कोटवारों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई। साथ ही उन्हें नशे से होने वाले सामाजिक, पारिवारिक एवं स्वास्थ्य संबंधी दुष्प्रभावों की जानकारी देकर स्वयं नशे से दूर रहने तथा दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करने का संकल्प दिलाया गया।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्राम रक्षा समिति के सदस्य एवं कोटवार उपस्थित रहे
कार्यक्रम में चौकी प्रभारी अंजनी कुमार मिश्रा, राजेश कोरी,संतोष प्रजापति,अंकित दुबे, अरविंद कुशवाहा सहित निवार चौकी का पुलिस स्टाफ मौजूद रहा। पुलिस ने अभियान को आगे भी निरंतर जारी रखने की बात कही।

