नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 अभियान के तहत थाना एनकेजे पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही

नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 अभियान के तहत थाना एनकेजे पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही,

नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 अभियान के तहत थाना एनकेजे पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही

 मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़ कटनी/पुलिस अधीक्षकअभिनय विश्वकर्मा द्वारा नशे से दूरी है ज़रूरी अभियान 2.0 में अवैध शराब बेचने वालो पर अंकुश लगाने हेतु निर्देशित किया गया था जिसके पालन मे अति पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य एवं उप.पुलिस अधीक्षक रत्नेश मिश्रा के मार्गदर्शन पर  थाना प्रभारी एनकेजे रूपेन्द्र राजपूत द्वारा टीम गठित कर कार्यवाही की गई ।

 दिनांक 24/07/2026 को जरिये मोबाइल के थाना एनकेजे स्टाफ को मुखबिर सूचना मिली की अग्रवाल का बाडा ,मूंगाबाई कालोनी रोड मे एक व्यक्ति अवैध शराब का विक्रय करने हेतु शराब एकत्रित करके रखा है जिस की सूचना तस्दीक वास्ते मुखबिर के बताये स्थान पर पहुच ने पर एक व्यक्ति तीन बोरियो मे शराब रखे मिला जो पुलिस को देखकर भागने लगा जिसे घेरा बंदी कर पकडा गया। जिसका नाम पता पूछने पर अपना नाम राज निषाद पिता स्व. रामकिशोर निषाद उम्र 37 साल निवासी बाबा घाट जिला कटनी का होना बताया जिसके कब्जे से एक प्लास्टिक की बोरी मे 161 पाव देशी लाल मसाला शराब व दूसरी बोरी 160 पाव देशी प्लेन शराब ,तीसरी बोरी मे 29 पाव गोवा शराब कुल शराब 63 लीटर कीमती करीबन 34560 रुपये की रखे मिलने पर व शराब के संबंध मे वैध दस्तावेज पेश न करने पर विधिवत जप्ती कर आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गयी। व अपराध पंजीबध्द कर विवेचना मे लिया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यालय के समक्ष पेश कर जिला जेल कटनी भेजा गया है । आरोपी के विरुद्ध पूर्व में भी लगभग 10  से ज़्यादा आपराधिक रिकॉर्ड है ।

आरोपी - राज निषाद पिता स्व. रामकिशोर निषाद उम्र 37 साल निवासी बाबा घाट थाना एन.के.जे.कटनी 

जप्ती कार्यवाही– 161 पाव देशी लाल मसाला शराब, 160 पाव देशी प्लेन शराब, 29 पाव गोवा शराब कीमती करीबन 34560 रुपये।

पुलिस कार्यवाही में सराहनीय भूमिका

 थाना प्रभारी उनि रुपेन्द्र राजपूत, सउनि सहपाल परतेती,शैलेष दमोहिया,ओमशिव,अर्पित पटेल, संतोष काछी की अहम भूमिका रही।

नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 अभियान के तहत थाना एनकेजे पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही


Post a Comment (0)
Previous Post Next Post