राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) लखन पटेल ने हरे माधव दरबार साहेब में किए दर्शन, लिया सतगुरु बाबा ईश्वरशाह महाराज का आशीर्वाद,
मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़ कटनी। मध्यप्रदेश शासन के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री लखन पटेल ने हरे माधव पंथ के उन्नायक सतगुरु बाबा ईश्वरशाह महाराज के पावन हरे माधव दरबार साहेब पहुंचकर दर्शन किए तथा उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस अवसर पर राज्य मंत्री श्री पटेल ने दरबार साहेब में विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख,समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। उन्होंने कहा कि संत-महापुरुषों का सान्निध्य समाज को आध्यात्मिक ऊर्जा, नैतिक मूल्यों और मानव सेवा की प्रेरणा प्रदान करता है। ऐसे पावन स्थलों पर आकर आत्मिक शांति एवं सकारात्मक ऊर्जा की अनुभूति होती है।
दरबार साहेब में उपस्थित संतजनों एवं श्रद्धालुओं ने राज्य मंत्री श्री लखन पटेल का आत्मीय स्वागत किया। सतगुरु बाबा ईश्वरशाह महाराज ने उन्हें आशीर्वाद प्रदान करते हुए जनसेवा के कार्यों में निरंतर सफलता एवं प्रदेश के सर्वांगीण विकास की मंगलकामना की।
यह अवसर श्रद्धा,भक्ति और आध्यात्मिक वातावरण से परिपूर्ण रहा,जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु भी उपस्थित रहे।

