बिलहरी पुलिस की बड़ी कार्यवाही : गांजा तस्कर को दस किलो गांजे के साथ दबोचा
मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़ कटनी/पुलिस अधीक्षक,अभिनय विश्वकर्मा, द्वारा समाज को नशामुक्त बनाने व अपराधों पर अंकुश लगाने हेतु प्रभावी कार्यवाहियां किए जाने निर्देशित किया गया है । जिनके निर्देश पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य, नगर पुलिस अधीक्षक नेहा पच्चीसिया थाना प्रभारी कुठला निरीक्षक अखलेश दाहिया के मार्गदर्शन में चौकी प्रभारी बिलहरी उप निरीक्षक सुयश पाण्डेय के नेतृत्व में बिलहरी पुलिस स्टाफ को दिनांक 11/07/2026 को आरोपी से 10 किलो (दस किलो) ग्राम गांजा जप्त करने में बड़ी सफलता प्राप्त की है । दिनांक 11/07/2026 को बिलहरी पुलिस को कस्बा / क्षेत्र में पेट्रोलिंग के दौरान मुरावल चौराहा से बडखेरा रोड पर फायरिंग रेंज के पास एक व्यक्ति हाथ में नीले सफेद रंग की प्लास्टिक की बोरी लिए हुए दिखाई दिया । पुलिस को देखकर छिपने का प्रयास किया जिसकी गतिविधि संदिग्ध प्रतीत होने पर हमराह स्टॉफ के घेराबन्दी कर पकड़कर राहगीर साक्षियों की उपस्थिति में रोककर पूछताछ की गई, जिसने अपना नाम गोया पवार पिता सबग पवार उम्र 22 साल निवासी ग्राम पड़रिया कला थाना शाहपुरा जिला डिंडौरी हाल ग्राम दरोडी थाना बरही जिला कटनी का होना बताये । संदेह होने पर थैला की तलाशी ली गई, जिसमें जिसमें हरे रंग का कलीयुक्त पत्तीदार एवं बीजयुक्त तीक्ष्ण गंधवाला पदार्थ मिला, जिसकी पहचान मादक पदार्थ गांजा के रूप में की गई जो तौल पर कुल 10 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा कीमत करीबन 1,50,000/ (एक लाख पचास हज़ार ) रुपये को विधिवत जप्त किया जाकर मौके पर विधि संगत कार्यवाही की गई है । आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 595/26 धारा 8,20 NDPS Act के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया तथा माननीय न्यायालय पेश किया गया जहां से आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है ।
पुलिस कार्यवाही में विशेष भूमिका
थाना प्रभारी कुठला निरीक्षक अखिलेश दहिया,चौकी प्रभारी बिलहरी उप निरीक्षक सुयश पाण्डेय, सउनि दामोदर,राव,भरत,विश्कर्मा,उमाकांत तिवारी,दिलकेश्वर सिंह, लव उपाध्याय,सौरभ जैन सैनिक धनेंद्र त्रिपाठी की महत्वपूर्ण भूमिका रही है ।

