चौकी निवार,पुलिस द्वारा ऑपरेशन मुस्कान के तहत दो गुम बालको को चंद्र घंटो में ढूंढकर परिजनों चेहरे में लौटाई मुस्कान
मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़ कटनी/पुलिसअधीक्षक,अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य के मार्गदर्शन तथा नगर पुलिस अधीक्षक नेहा पच्चीसिया के पर्यवेक्षण में थाना माधवनगर प्रभारी,संजय दुबे के नेतृत्व में चौकी प्रभारी निवार अंजनी कुमार मिश्र एवं उनकी टीम ने दो गुम बालको को ढूंढ कर परिजनों के सुपुर्द किया।दिनांक 26/07/26 को फरियादिया अंशु वंशकार,फूल बाई गोटिया निवासी निवार की चौकी उपस्थित आकर जुवानी रिपोर्ट दर्ज करवाई कि इनके लड़के जिनकी उम्र 12वर्ष 13 वर्ष के लड़के घर से बिना बताए कहीं चले गये है कि रिपोर्ट पर अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया दौरान विवेचना में दिनांक 26/07/26 को दस्तयाब कर परिजनों के सुपर्द कर लौटाई मुस्कान
पुलिस कार्यवाही मे किनकी रही विशेष भूमिका
चौकी प्रभारी निवार अंजनी मिश्र, स उ नि कमलेश्वर शुक्ला,गौरव सेन,देवेश कुमार,अरविंद ,वकील की अहम भूमिका रही ।

