देश सदा चंद्रशेखर आजाद का ऋणी,रहेगा शाहपुर विद्यालय में गरिमा में पूर्ण ढंग से मनाई गई अमर शहीद की जयंती

देश सदा चंद्रशेखर आजाद का ऋणी,रहेगा शाहपुर विद्यालय में गरिमा में पूर्ण ढंग से मनाई गई अमर शहीद की जयंती

देश सदा चंद्रशेखर आजाद का ऋणी,रहेगा शाहपुर विद्यालय में गरिमा में पूर्ण ढंग से मनाई गई अमर शहीद की जयंती

 मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़ कटनी/देश को परतंत्रता की बेड़ियों से मुक्त कराने वाले,भारत माता के वीर सपूत,महान क्रांतिकारी एवं अमर बलिदानी, युवा भारत, नव भारत के प्रेरणास्रोत एवं आदर्श शहीद चंद्रशेखर आज़ाद की जन्मजयंती शासकीय एकीकृत माध्यमिक विद्यालय,शाहपुर में हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में मनाई गई।कार्यक्रम का शुभारंभ आज़ाद जी के तैलचित्र पर तिलक-वंदन एवं पुष्पहार अर्पित कर नमन कर किया गया।इसके पश्चात समस्त शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धापूर्वक नमन किया।विद्यालय के शिक्षक देवेंद्र कुलहरा,पंकज पंवार एवं अजय त्रिपाठी ने शहीद चंद्रशेखर आज़ाद के अद्वितीय जीवन, राष्ट्रभक्ति, साहस एवं बलिदान पर अपने प्रेरणादायी विचार व्यक्त किए। छात्र-छात्राओं ने भी उनके जीवन से प्रेरणा लेते हुए अपने विचार प्रस्तुत किए।विद्यालय प्रभारी रमाशंकर तिवारी ने अपने उद्बोधन में कहा कि "राष्ट्रहित में सर्वस्व समर्पण, देश के लिए जीना और देश के लिए मर मिटना ही चंद्रशेखर आज़ाद के जीवन का मूल संदेश था। जिस समय अंग्रेजों के अत्याचारों के विरुद्ध बोलना भी कठिन था,उस दौर में आज़ाद जी ने ब्रिटिश हुकूमत के विरुद्ध क्रांति का बिगुल फूँक दिया। अंग्रेज उनके नाम से काँपते थे। उन्होंने जीवनभर अपने संकल्प 'मैं आज़ाद हूँ और आज़ाद ही रहूँगा' को निभाया तथा अंतिम क्षण तक अंग्रेजों के हाथ जीवित नहीं आए। यह हम सभी के लिए गौरव का विषय है कि इन महान क्रांतिकारी का जन्म मध्यप्रदेश की पावन धरती पर भाबरा में हुआ।देश सदैव उनके त्याग, बलिदान और राष्ट्रभक्ति का ऋणी रहेगा।उन्होंने कहा कि देशभक्ति, राष्ट्रभक्ति,अनुशासन,नीति,नियम, विधान और राष्ट्र के प्रति समर्पण का पर्याय ही चंद्रशेखर आज़ाद हैं। उनके आदर्शों,सिद्धांतों एवं विचारों का अनुसरण कर ही एक सशक्त,समृद्ध और श्रेष्ठ राष्ट्र का निर्माण किया जा सकता है।कार्यक्रम के अंत में समस्त शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं ने शहीद चंद्रशेखर आज़ाद के आदर्शों एवं पदचिह्नों पर चलने तथा राष्ट्रसेवा के लिए सदैव तत्पर रहने का संकल्प लिया।

शास.एकी.माध्य. विद्या.शाहपुर

देश सदा चंद्रशेखर आजाद का ऋणी,रहेगा शाहपुर विद्यालय में गरिमा में पूर्ण ढंग से मनाई गई अमर शहीद की जयंती


Post a Comment (0)
Previous Post Next Post