चाकूबाजी के छह आदतन बदमाशों पर पुलिस का शिकंजा, भेजे गए जेल

चाकूबाजी के छह आदतन बदमाशों पर पुलिस का शिकंजा, भेजे गए जेल,

चाकूबाजी के छह आदतन बदमाशों पर पुलिस का शिकंजा, भेजे गए जेल

 मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़कटनी। जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और चाकूबाजी जैसी आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए कटनी पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पूर्व में चाकूबाजी की घटनाओं में शामिल रहे छह बदमाशों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की गई।

पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ आयुध अधिनियम एवं प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया। इसके बाद न्यायालय के आदेश पर सभी आरोपियों को जेल भेज दिया गया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शहर में आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त असामाजिक एवं आदतन अपराधियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। कटनी पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि अवैध हथियार रखने वाले अथवा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

चाकूबाजी के छह आदतन बदमाशों पर पुलिस का शिकंजा, भेजे गए जेल


Post a Comment (0)
Previous Post Next Post