सीएम हेल्पलाइन शिकायतों के निराकरण में कटनी प्रदेश के टॉप-10 जिलों में शामिल जून माह की ग्रेडिंग में प्रथम समूह के 28 जिलों में छठवां स्थान, 83.51 वेटेज स्कोर के साथ मिला ए ग्रेड पुलिस, जिला पंचायत एवं नगर निगम ने भी ए ग्रेड हासिल कर किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

 सीएम हेल्पलाइन शिकायतों के निराकरण में कटनी प्रदेश के टॉप-10 जिलों में शामिल,

जून माह की ग्रेडिंग में प्रथम समूह के 28 जिलों में छठवां स्थान, 83.51 वेटेज स्कोर के साथ मिला ए ग्रेड,

पुलिस, जिला पंचायत एवं नगर निगम ने भी ए ग्रेड हासिल कर किया उत्कृष्ट प्रदर्शन,

सीएम हेल्पलाइन शिकायतों के निराकरण में कटनी प्रदेश के टॉप-10 जिलों में शामिल जून माह की ग्रेडिंग में प्रथम समूह के 28 जिलों में छठवां स्थान, 83.51 वेटेज स्कोर के साथ मिला ए ग्रेड पुलिस, जिला पंचायत एवं नगर निगम ने भी ए ग्रेड हासिल कर किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

 मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़कटनी,20 जुलाई,मुख्यमंत्री हेल्पलाइन की शिकायतों के समयबद्ध एवं संतुष्टिपूर्ण निराकरण में कटनी जिले ने एक बार फिर उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। राज्य शासन द्वारा जून माह की जारी ग्रेडिंग में कटनी जिले ने प्रथम समूह के 28 जिलों में छठवां स्थान प्राप्त करते हुए 83.51 वेटेज स्कोर के साथ ए ग्रेड अर्जित किया है। इसके साथ ही कटनी प्रदेश के अग्रणी टॉप-10 जिलों में शामिल हो गया है।

कलेक्टर आशीष तिवारी के नियमित अनुश्रवण, विभागवार समीक्षा एवं शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निराकरण पर विशेष जोर दिए जाने का सकारात्मक परिणाम जिले की इस उपलब्धि के रूप में सामने आया है। जून माह के दौरान जिले में प्राप्त 10 हजार 265 शिकायतों के निराकरण में 49.47 वेटेज स्कोर प्राप्त करते हुए जिले ने कुल 83.51 वेटेज स्कोर अर्जित किया।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री हेल्पलाइन की शिकायतों की सतत समीक्षा एवं प्रभावी मॉनिटरिंग के फलस्वरूप कटनी जिला पिछले लगभग 18 माह से लगातार प्रदेश के अग्रणी जिलों में अपनी स्थान बनाए हुए है।

कलेक्टर,आशीष तिवारी ने इस उपलब्धि पर सभी विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा है कि मुख्यमंत्री हेल्पलाइन शासन और आमजन के बीच विश्वास का महत्वपूर्ण माध्यम है। प्रत्येक शिकायत का गुणवत्तापूर्ण एवं समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिकायतों के निराकरण में संवेदनशीलता, जवाबदेही एवं गुणवत्ता बनाए रखते हुए नागरिकों को त्वरित राहत प्रदान की जाए। शिकायतों का संतुष्टिपूर्ण समाधान ही सुशासन एवं जनविश्वास की सबसे बड़ी कसौटी है।

पुलिस,जिला पंचायत एवं नगर निगम का भी उत्कृष्ट प्रदर्शन

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन की विभागवार ग्रेडिंग में जिले के प्रमुख विभागों ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए ए ग्रेड प्राप्त किया है। कटनी पुलिस ने जून माह में प्राप्त 977 शिकायतों का संतुष्टिपूर्ण निराकरण कर 84.72 कुल वेटेज स्कोर के साथ अपने समूह में 11वां स्थान प्राप्त किया है।

इसी प्रकार जिला पंचायत कटनी ने 87.43 कुल वेटेज स्कोर के साथ अपने समूह में सातवां स्थान अर्जित करते हुए ए ग्रेड हासिल किया है। वहीं नगर निगम कटनी ने जून माह में प्राप्त 789 शिकायतों का प्रभावी निराकरण कर 91.90 कुल वेटेज स्कोर के साथ अपने समूह में सातवां स्थान प्राप्त करते हुए ए ग्रेड अर्जित किया है।

सीएम हेल्पलाइन शिकायतों के निराकरण में कटनी प्रदेश के टॉप-10 जिलों में शामिल जून माह की ग्रेडिंग में प्रथम समूह के 28 जिलों में छठवां स्थान, 83.51 वेटेज स्कोर के साथ मिला ए ग्रेड पुलिस, जिला पंचायत एवं नगर निगम ने भी ए ग्रेड हासिल कर किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

Post a Comment (0)
Previous Post Next Post