नशे से दूरी ही समझदारी: निवार पुलिस ने झुग्गी बस्ती में चलाया जागरूकता अभियान

नशे से दूरी ही समझदारी: निवार पुलिस ने झुग्गी बस्ती में चलाया जागरूकता अभियान

नशे से दूरी ही समझदारी: निवार पुलिस ने झुग्गी बस्ती में चलाया जागरूकता अभियान

 मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़कटनी। पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य नगर पुलिस अधीक्षक नेहा,पच्चीसिया के मार्गदर्शन में माधव नगर थाना प्रभारी निरीक्षक संजय दुबे के नेतृत्व में  चलाए जा रहे "नशे से दूरी है जरूरी" अभियान के तहत चौकी प्रभारी निवार अंजनी मिश्र ने ग्राम पंचायत क्षेत्र के भनपुरा नंबर-1 झुग्गी-झोपड़ी बस्ती में जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान निवार पुलिस टीम ने क्षेत्र के नागरिकों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए नशे से दूर रहने का संकल्प दिलाया।कार्यक्रम में पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शराब, गांजा, नशीले पदार्थ एवं अन्य मादक पदार्थों का सेवन व्यक्ति के स्वास्थ्य,परिवार और समाज पर गंभीर दुष्प्रभाव डालता है। उन्होंने युवाओं और आम नागरिकों से नशे से दूर रहकर स्वस्थ एवं सुरक्षित जीवन अपनाने की अपील की।पुलिस ने उपस्थित लोगों से कहा कि यदि उनके आसपास कहीं भी नशीले पदार्थों की बिक्री या सेवन की जानकारी मिले तो तत्काल पुलिस को सूचित करें, ताकि ऐसे असामाजिक तत्वों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की जा सके।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया और नशा मुक्त समाज के निर्माण में सहयोग देने का संकल्प लिया। निवार पुलिस ने बताया कि यह जनजागरूकता अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

नशे से दूरी ही समझदारी: निवार पुलिस ने झुग्गी बस्ती में चलाया जागरूकता अभियान

Post a Comment (0)
Previous Post Next Post