थाना उमरियापान पुलिस द्वारा नाबालिग बालिका से छेड़छाड़ करने वाले 3 मनचलों को भेजा जेल, घटना में प्रयुक्त TVS राइडर मोटरसाइकिल भी जब्त
मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़ कटनी/पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य तथा एसडीओपी स्लीमनाबाद आकांक्षा चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में, महिला एवं बाल संबंधी अपराधों पर त्वरित और सख्त कार्रवाई करते हुए, उमरियापान पुलिस ने एक स्कूली छात्रा के साथ छेड़छाड़ करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।दिनांक 17.07.2026 को थाना उमरिया पान क्षेत्र के एक गांव में स्कूल जाते समय एक नाबालिग स्कूली छात्रा के साथ तीन मनचलों ने मोटरसाइकिल से पीछा कर छेड़खानी की। छात्रा की रिपोर्ट पर गंभीरता से संज्ञान लेते हुए, उमरियापान पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध पीछा करने, छेड़छाड़ करने एवं पॉक्सो (POCSO) एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर तत्काल विवेचना में लिया।पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए घटना में संलिप्त तीनों आरोपियों साजन वासुदेव (उम्र 20 साल) ,सचिन वासुदेव (उम्र 26 साल), विशाल वासुदेव (उम्र 21 साल) तीनों निवासी सलैया फाटक,थाना स्लीमनाबाद को गिरफ्तार कर लिया।आरोपियों द्वारा पीछा करने और छेड़खानी की घटना में प्रयुक्त की गई टीवीएस राइडर मोटरसाइकिल को भी पुलिस द्वारा विधिवत जब्त कर लिया गया है। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।
सराहनीय भूमिका:
बालिकाओं की सुरक्षा के प्रति संवेदनशीलता दिखाते हुए की गई इस त्वरित कार्रवाई में
पुलिस कार्यवाही में इनकी रही विशेष भूमिका
थाना प्रभारी उपनिरीक्षक महेंद्र जायसवाल के नेतृत्व में उनि भरत सिंह मार्को, सउनि कोदूलाल दहिया,आशीष मेहरा,सत्येंद्र, रोहित,नीलेश और महिला आरक्षक दुर्गा शुक्ला की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

