सकारात्मक शक्ति एवं आध्यात्मिक चेतना का अद्भुत अनुभव,महर्षि महेश योगी वैदिक विश्वविद्यालय करौंदी में गुरु पूर्णिमा महोत्सव
मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़कटनी। महर्षि महेश योगी वैदिक विश्वविद्यालय करौंदी कटनी में गुरु पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत कटनी के उपाध्यक्ष अशोक विश्वकर्मा मंचासीन रहे। अन्य अतिथियों के रूप में सांसद प्रतिनिधि पद्मेश गौतम एवं महर्षि महेश योगी वैदिक विश्वविद्यालय के प्राचार्य एवं शिक्षकों की उपस्थिति रही। इस पावन अवसर पर जिला पंचायत के उपाध्यक्ष अशोक विश्वकर्मा ने पूज्य गुरुदेव के श्रीचरणों में श्रद्धा-सुमन अर्पित कर आशीर्वाद प्राप्त किया तथा उपस्थित विद्वानों, अतिथियों एवं श्रद्धालुओं से आत्मीय भेंट की। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि विश्वविद्यालय का आध्यात्मिक एवं अनुशासित वातावरण मन को अपार शांति प्रदान करने वाला था। यहां उपस्थित होकर नवीन ऊर्जा, सकारात्मक शक्ति एवं आध्यात्मिक चेतना का अद्भुत अनुभव हुआ। गुरु परंपरा के आदर्शों एवं भारतीय संस्कृति के संरक्षण हेतु समर्पित यह आयोजन अत्यंत प्रेरणादायी एवं अविस्मरणीय रहा। इस अवसर पर समाजसेवी राजेश ब्यौहार, निदेशक डॉ. नमिता पाठक, महर्षि विवि कुलसचिव संदीप शर्मा, प्रशासनिक सलाहकार अरविंद सिंह राजपूत, डॉ. मानवेंद्र पांडेय, गोविंद सिंह, आशीष चौरसिया, विद्यापीठ आश्रम प्रभारी अरविंद सिंह, सहप्रभारी रतीभान सिंह सहित वैदिक विद्वानों एवं समस्त आश्रम परिवार की उपस्थिति रही।

