हत्या के मामले में आरोपी को चाकू उपलब्ध कराने वाले फरार आरोपी को एनकेजे पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल
मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़कटनी/ पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन मे अति पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य एवं उप पुलिस अधीक्षक,रत्नेश मिश्रा के मार्ग दर्शन में थाना एन.के.जे. प्रभारी उप.निरी. रुपेन्द्र राजपूत के नेतृत्व मे टीम गठित कर हत्या के मामले में फरार आरोपी को किया गया गिरफ्तार । पूर्व मे थाना एन.के.जे. क्षेत्रान्तर्गत प्रेमनगर काली मंदिर के पास मृतक प्रदीप साहू को अपने से फोन करके प्रेमनगर स्थित शीला यादव के मकान मे शारीरिक संबंध का झासा देकर मिलने के लिए षडयंत्र पूर्वक बुलाकर हत्या कर देने की रिपोर्ट पर थाना एन.के.जे. मे हत्या का अप. क्र. 203/26 धारा 103(1), 238(बी),3(5) बीएनएस का अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया था। दौरान विवेचना प्रकरण के मुख्य आरोपियो को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय कटनी पेश किया गया था जो आरोपीगण जिला जेल कटनी मे निरुद्ध है।प्रकरण मे मुख्य आरोपियो के द्वारा घटना मे प्रयुक्त चाकू को उपलब्ध कराने वाला आरोपी माखन निषाद पिता स्व. रज्जू निषाद उम्र 25 साल निवासी छोटी खिरहनी थाना एन.के.जे. कटनी का जो घटना दिनांक से फरार चल रहा था जिसे आज दिनांक 05-07-2026 को एन.के.जे. पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया जिसे माननीय न्यायालय द्वारा जेल भेजा गया है। गिरफ्तार आरोपी का नाम – माखन निषाद पिता स्व. रज्जू निषाद उम्र 25 साल निवासी छोटी खिरहनी थाना एन.के.जे. कटनी
पुलिस कार्यवाही में इनकी रही सराहनीय भूमिका
थाना प्रभारी उप.निरी.रुपेन्द्र राजपूत,सउनि सहपाल परतेती अर्पित पटेल,अनिल गौतम की सराहनीय भूमिका रही ।

