मंडी पहुंची कांग्रेस, किसानों की पीड़ा सुनी — 25% मूंग खरीदी, डीएपी-यूरिया की कमी और पेट्रोल-डीजल संकट पर उठाई आवाज़

मंडी पहुंची कांग्रेस, किसानों की पीड़ा सुनी — 25% मूंग खरीदी, डीएपी-यूरिया की कमी और पेट्रोल-डीजल संकट पर उठाई आवाज़,

मंडी पहुंची कांग्रेस, किसानों की पीड़ा सुनी — 25% मूंग खरीदी, डीएपी-यूरिया की कमी और पेट्रोल-डीजल संकट पर उठाई आवाज़

 मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़ कटनी। किसानों की ज्वलंत समस्याओं को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष एड. अमित शुक्ला ने कृषि उपज मंडी का दौरा कर किसानों से सीधे संवाद किया और उनकी समस्याओं को विस्तार से सुना। किसानों ने बताया कि शासन द्वारा मात्र 25 प्रतिशत मूंग की खरीदी किए जाने से बड़ी संख्या में किसान अपनी उपज बेचने से वंचित हैं, जिससे उन्हें भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।

किसानों ने बताया कि लगातार हो रही बारिश के बीच धान की रोपाई का कार्य तेजी से चल रहा है, लेकिन सबसे अधिक आवश्यक डीएपी खाद किसानों को उपलब्ध नहीं हो रही है। इसके स्थान पर अन्य प्रकार की खाद दी जा रही है, जबकि फसल की आवश्यकता के अनुरूप डीएपी और यूरिया दोनों की पर्याप्त उपलब्धता बेहद जरूरी है। खाद की कमी के कारण किसान समय पर खेती का कार्य नहीं कर पा रहे हैं। साथ ही कई क्षेत्रों में पेट्रोल-डीजल की कमी से भी कृषि कार्य प्रभावित हो रहे हैं।

इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष एड. अमित शुक्ला ने कहा कि सरकार किसानों की मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति करने में पूरी तरह विफल साबित हुई है। जब किसान खेती के सबसे महत्वपूर्ण समय से गुजर रहे हैं, तब उन्हें डीएपी, यूरिया और पेट्रोल-डीजल जैसी आवश्यक सुविधाओं के लिए भटकना पड़ रहा है। सरकार तत्काल पर्याप्त मात्रा में डीएपी एवं यूरिया उपलब्ध कराए, मूंग खरीदी का प्रतिशत बढ़ाए तथा पेट्रोल-डीजल की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करे, ताकि किसानों को राहत मिल सके।

उन्होंने कहा कि किसान देश के अन्नदाता हैं। उनके साथ किसी भी प्रकार की उपेक्षा या अन्याय स्वीकार नहीं किया जाएगा। कांग्रेस पार्टी किसानों के सम्मान, अधिकार और हितों की रक्षा के लिए सदैव उनके साथ खड़ी है। किसानों की हर जायज़ मांग को शासन-प्रशासन के समक्ष मजबूती से उठाया जाएगा और यदि शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो कांग्रेस किसानों के साथ मिलकर लोकतांत्रिक तरीके से व्यापक जनआंदोलन करेगी।

इसमें जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष एड अमित शुक्ला ब्लॉक अध्यक्ष जितेन्द्र गुप्ता, राजेश जाटव अजय जैसवानी,संजय गुप्ता, किसान नेता दिग्विजय सिंह,रमेश अहिरवार विनोद अहिरवार कपिल पटेल, हर्षित मिश्रा उपस्थित रहे।

मंडी पहुंची कांग्रेस, किसानों की पीड़ा सुनी — 25% मूंग खरीदी, डीएपी-यूरिया की कमी और पेट्रोल-डीजल संकट पर उठाई आवाज़


Post a Comment (0)
Previous Post Next Post