कटनी,7 जुलाई मंगलवार को नगर निगम में आयोजित होगी महापौर जनसुनवाई एक ही मंच पर मिलेगा समस्याओं का समाधान,प्रातः 11 बजे से 1:30 बजे तक होगी सुनवाई

 कटनी,7 जुलाई मंगलवार को नगर निगम में आयोजित होगी महापौर जनसुनवाई,
एक ही मंच पर मिलेगा समस्याओं का समाधान,प्रातः 11 बजे से 1:30 बजे तक होगी सुनवाई,

कटनी,7 जुलाई मंगलवार को नगर निगम में आयोजित होगी महापौर जनसुनवाई एक ही मंच पर मिलेगा समस्याओं का समाधान,प्रातः 11 बजे से 1:30 बजे तक होगी सुनवाई

 मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़कटनी (6 जुलाई) – शहरवासियों की समस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण के उद्देश्य से आयोजित महापौर जनसुनवाई नागरिकों की शिकायतों के समाधान का एक प्रभावी माध्यम बन गई है।

इसी क्रम में 7 जुलाई, मंगलवार को प्रातः 11 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक नगर निगम के मेयर इन काउंसिल सभागार में महापौर जनसुनवाई का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान शहर के नागरिक अपनी समस्याओं एवं शिकायतों से संबंधित आवेदन लेकर सीधे महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी के समक्ष उपस्थित होकर अपनी बात रख सकेंगे।

महापौर श्रीमती सूरी ने कहा कि नगर निगम का उद्देश्य नागरिकों को सुगम, सहज और समयबद्ध समाधान उपलब्ध कराना है। उन्होंने बताया कि जनसुनवाई के माध्यम से न केवल समस्याओं को प्राथमिकता से सुना जाता है, बल्कि संबंधित विभागों को मौके पर ही निर्देश देकर उनके त्वरित निराकरण की प्रक्रिया भी शुरू की जाती है।

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि नगर निगम प्रशासन लगातार इस दिशा में प्रयासरत है कि नागरिकों को अलग-अलग शाखाओं के चक्कर न लगाने पड़ें, बल्कि एक ही स्थान पर उनकी समस्याओं का समाधान सुनिश्चित हो सके।

महापौर श्रीमती सूरी ने शहरवासियों से अपील की है कि मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर अपनी समस्याओं एवं शिकायतों के निराकरण हेतु आवेदन प्रस्तुत कर नगर निगम द्वारा उपलब्ध कराई जा रही इस जनहितकारी व्यवस्था का लाभ प्राप्त करें।

कटनी,7 जुलाई मंगलवार को नगर निगम में आयोजित होगी महापौर जनसुनवाई एक ही मंच पर मिलेगा समस्याओं का समाधान,प्रातः 11 बजे से 1:30 बजे तक होगी सुनवाई

Post a Comment (0)
Previous Post Next Post