संत रविदास जी की 650 वीं जयंती के आयोजन के लिए आयोजित हुई समरसता संकल्प अभियान कार्यशाला गुरु रविदास ने समाज में समानता और भाईचारे की रखी नींव- दीपक सोनी टंडन

 मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़कटनी। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650 वीं जयंती के उपलक्ष्य में "समरसता संकल्प अभियान" की कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का शुभारंभ दीप प्रज्वलन, भारत माता,पितृ पुरुषों के चित्र पर पुष्पांजलि कर हुआ। कार्यशाला की प्रस्तावना रखते हुए श्री सुखदेव चौधरी ने रविदास महाराज के जीवन, विचारों और सामाजिक समरसता के संदेश पर प्रकाश डाला गया। जिलाध्यक्ष श्री दीपक सोनी टंडन ने कहा कि गुरु रविदास ने "मन चंगा तो कठौती में गंगा" का संदेश देकर समाज में समानता और भाईचारे की नींव रखी। रविदास जी की 650वीं जयंती को ऐतिहासिक रूप से मनाने के लिए 29 जुलाई से 20 फरवरी 2027 तक गुरु रविदास महाराज समरसता संकल्प अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। आगामी गुरु पूर्णिमा के अवसर पर जिले के सभी मंडलों, शक्ति केन्द्रों पर भी विशेष रूप रविदास जी का पूजन कार्यक्रम मनाया जाएगा ये सब भारतीय जनता पार्टी द्वारा गुरु-शिष्य परंपरा ,भारतीय सांस्कृतिक राष्ट्रवाद और सेवा के भाव को जन-जन तक पहुंचाने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा।अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष एवं अभियान के सह संयोजक श्री उमेन्द्र ओमी अहिरवार ने कहा कि, गुरु रविदास जी और महर्षि वेदव्यास का जीवन हमें सेवा, समर्पण और संस्कार सिखाता है। भाजपा कार्यकर्ता इन आदर्शों को लेकर समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचेंगे और समरसता का संदेश देते हुए अभियान को सफल बनाएगे। कार्यशाला में जिलाध्यक्ष श्री दीपक सोनी टंडन, "समरसता संकल्प अभियान" समिति के संयोजक जिला महामंत्री श्री सुखदेव चौधरी, अभियान के सह संयोजक श्री उमेंद्र अहिरवार, अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिलाध्यक्ष श्री चंदन सिंह, श्री शिवकुमार चौधरी सहित प्रिया सिंह गौंड, डॉ मोहन मुगेरिया, राजू मुगेरिया, रामलाल सिंह, पार्वती तामिया, रामलाल सिंह , सुनील उपाध्याय, सुरेश सोनी, मृदुल द्विवेदी, आशीष गुप्ता बाबा, मनीष दुबे, अम्बरीष वर्मा, ऋचा गेलानी, यज्ञदत्त मिश्रा, सचिन तिवारी, सौरभ अग्रवाल, संजू गर्ग, कौशलेश मिश्रा, श्रीराम पटेल आदि की उपस्थिति रही।

संत रविदास जी की 650 वीं जयंती के आयोजन के लिए आयोजित हुई समरसता संकल्प अभियान कार्यशाला गुरु रविदास ने समाज में समानता और भाईचारे की रखी नींव- दीपक सोनी टंडन

Post a Comment (0)
Previous Post Next Post