व्यापारिक बाजारों में चला सेफ क्लिक 2.0 अभियान, एसडीओपी विजयराघवगढ़ एवं थाना प्रभारी ने आमजन को किया साइबर अपराधों के प्रति जागरूक

व्यापारिक बाजारों में चला सेफ क्लिक 2.0 अभियान, एसडीओपी विजयराघवगढ़ एवं थाना प्रभारी ने आमजन को किया साइबर अपराधों के प्रति जागरूक,

व्यापारिक बाजारों में चला सेफ क्लिक 2.0 अभियान, एसडीओपी विजयराघवगढ़ एवं थाना प्रभारी ने आमजन को किया साइबर अपराधों के प्रति जागरूक

 मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़ कटनी/पुलिस द्वारा पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार जिलेभर में संचालित “सेफ क्लिक 2.0” साइबर जागरूकता अभियान के अंतर्गत विजयराघवगढ़ क्षेत्र के व्यापारिक बाजारों में विशेष जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान एसडीओपी विजयराघवगढ़ वीरेन्द्र धार्वे एवं थाना प्रभारी विजयराघवगढ़ अभिषेक चौबे द्वारा बाजार क्षेत्र में पहुंचकर व्यापारियों, दुकानदारों एवं आम नागरिकों को साइबर अपराधों से बचाव के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।

अभियान के दौरान आमजन को बताया गया कि वर्तमान समय में साइबर अपराधी विभिन्न माध्यमों से लोगों को ठगी का शिकार बना रहे हैं। इस संबंध में फर्जी लिंक, ओटीपी फ्रॉड, सोशल मीडिया के माध्यम से होने वाली ठगी, ऑनलाइन बैंकिंग धोखाधड़ी, फर्जी कॉल, मैसेज एवं निवेश के नाम पर ठगी जैसे मामलों से सावधान रहने की अपील की गई। साथ ही नागरिकों को यह भी समझाया गया कि किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ बैंक खाता, एटीएम, ओटीपी, पासवर्ड अथवा अन्य गोपनीय जानकारी साझा न करें और किसी भी संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने से बचें।

व्यापारिक बाजारों में चला सेफ क्लिक 2.0 अभियान, एसडीओपी विजयराघवगढ़ एवं थाना प्रभारी ने आमजन को किया साइबर अपराधों के प्रति जागरूक

Post a Comment (0)
Previous Post Next Post